Jharkhand Election Result: जामा से सुरेश मुर्मू ने लुईस मरांडी पर बनाई बढ़त

Jharkhand Election Result: झारखंड विधानसभा चुनाव की काउंटिंग (Jharkhand Election Result) जारी है। जामा विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी सुरेश मुर्मू ने जेएमएम प्रत्याशी लुईस मरांडी से बढ़त बना ली है। अभी तक सुरेश मुर्मू को 5467 वोट मिले हैं, जबकि लुईस मरांडी को 2954 वोट मिले हैं।

Jharkhand Election Result: जामा विधानसभा सीट

जामा विधानसभा सीट पर दूसरे चरण में मतदान हुआ था। यहां मुख्य रूप से एनडीए की ओर से बीजेपी उम्मीदवार सुरेश मुर्मू और इंडिया ब्लॉक की ओर से जेएमएम उम्मीदवार लुईस मरांडी के बीच मुकाबला हो रहा है। इस सीट पर 2019 के विधानसभा चुनाव में जेएमएम से सीता सोरेन सोरेन ने जीत हासिल की थी। उन्होंने बीजेपी के सुरेश मुर्मू को हराया था। हालांकि सीता सोरेन इस बार बीजेपी के टिकट पर जामताड़ा से चुनाव लड़ रही हैं। वे हेमंत सोरेन की भाभी हैं। इसी साल उन्होंने जेएमएम छोड़कर बीजेपी का दामन थामा था। उन्होंने इस साल बीजेपी के टिकट पर लोकसभा का चुनाव भी लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वहीं इस साल विधानसभा चुनाव में बीजेपी से टिकट नहीं मिलने पर नाराज लुईस मरांडी ने बीजेपी को छोड़कर जेएमएम का दामन थाम लिया और जेएमएम ने उन्हें जामा से अपना उम्मीदवार बनाया है।

बता दें कि, झारखंड में दो चरणों में विधानसभा का चुनाव हुआ था। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर को हुई थी। इसमें 43 सीटों पर मतदान हुआ था। इस चरण में 64 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई थी। सबसे ज्यादा बहरागोड़ा और सबसे कम रांची में मतदान हुआ था। वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को हुई थी। इसमें 38 सीटों पर मतदान हुआ था। दूसरे चरण में 68 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था, जो पहले चरण में हुए मतदान से अधिक था। दूसरे चरण में सबसे अधिक मतदान महेशपुर में हुआ था, जबकि सबसे कम बोकारो में वोटिंग हुई थी। झारखंड में कुल 81 सीटों पर 67.74 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Sudivya Sonu Last Rites: हजारों की भीड़ के बीच पंचतत्व में...

Sudivya Sonu Last Rites: झारखंड सरकार के मंत्री और गिरिडीह विधायक रहे स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को रविवार को नम आंखों से अंतिम विदाई दी...

Gopalganj के भवानी और रिया का World Taekwondo Championship 2026 के...

World Taekwondo Championship 2026, गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले के बरौली प्रखंड से निकलकर दो युवा ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान...

Bihar Flood Alert 2026: बेगूसराय से कटिहार तक गंगा किनारे विशेष...

Bihar Flood Alert 2026: गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और पटना के गांधी घाट पर उच्चतम बाढ़ स्तर यानी Highest Flood Level (HFL) पार...