Jharkhand Election Result: तोरपा से सुदीप गुड़िया ने बीजेपी प्रत्याशी को हराया, इतने वोटों से जीता

Jharkhand Election Result: झारखंड विधानसभा चुनाव की काउंटिंग (Jharkhand Election Result) जारी है। तोरपा विधानसभा सीट पर जेएमएम उम्मीदवार सुदीप गुड़िया ने चुनाव जीत ली है। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार कोचे मुंडा को 40647 वोटों से हरया है।

Jharkhand Election Result: तोरपा विधानसभा सीट

तोरपा विधानसभा सीट पर पहले चरण में मतदान हुआ था। इस बार इस सीट पर एनडीए की ओर से बीजेपी उम्मीदवार कोचे मुंडा और इंडिया ब्लॉक की ओर से जेएमएम उम्मीदवार सुदीप गुड़िया के बीच मुख्य मुकाबला हुआ है। 2019 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से बीजेपी से कोचे मुंडा मुंडा ने जीत हासिल की थी। उन्होंने जेएमएम उम्मीदवार सुदीप गुरिया को हराया था। एक बार फिर इस सीट पर दोनों के बीच मुकाबला हो रहा है।

बता दें कि, झारखंड में दो चरणों में विधानसभा का चुनाव हुआ था। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर को हुई थी। इसमें 43 सीटों पर मतदान हुआ था। इस चरण में 64 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई थी। सबसे ज्यादा बहरागोड़ा और सबसे कम रांची में मतदान हुआ था। वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को हुई थी। इसमें 38 सीटों पर मतदान हुआ था। दूसरे चरण में 68 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था, जो पहले चरण में हुए मतदान से अधिक था। दूसरे चरण में सबसे अधिक मतदान महेशपुर में हुआ था, जबकि सबसे कम बोकारो में वोटिंग हुई थी। झारखंड में कुल 81 सीटों पर 67.74 प्रतिशत मतदान हुआ था।

IMC Gaya Development: बिहार में औद्योगिक विकास को लेकर बड़ा कदम,...

IMC Gaya Development: बिहार सरकार के उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने रविवार को इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (IMC), गया के विकास कार्यों का...

Biharsharif Lightning Death Relief: ठनका गिरने से हुई मौत के बाद...

Biharsharif Lightning Death Relief: नालंदा जिले के बिहारशरीफ प्रखंड के पचौरी गांव के जोरारपुर में ठनका गिरने से हुई मौत के बाद पीड़ित परिवार...

Patna Free Eye Checkup Camp: पटना की राम नगरी कॉलोनी में...

Patna Free Eye Checkup Camp, पटना: राम नगरी कॉलोनी सेक्टर-2 में रविवार को आयोजित नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में करीब 200 लोगों ने हिस्सा...