मजदूरों से भरी पिकअप पुल से टकराया, एक दुधमुंही बच्ची समेत 2 की मौत, करीब 16 जख्मी

नालंदा : बेना थाना इलाके के बख्तियारपुर रजौली एनएच-20 पर सिरनामा गांव के समीप मजदूरों से भरी पिकअप पुल से टकरा गई। हादसे में एक दुधमुंही बच्ची समेत दो की मौत हो गई। जबकि हादसे में 16 लोग जख्मी हो गए इसमें तीन को चिंताजनक हालत में पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। सभी लोग नवादा जिला के स्टालिन गांव से ईंट भट्टा पर मजदूरी करने के लिए गोरखपुर जा रहे थे।

परिवार वालों ने बताया कि सभी लोग एक ही टोला के रहने वाले है। मेहनत मजदूरी करने के लिए वैशाली से गोरखपुर जा रहे थे। टक्कर के बाद गाड़ी पर सवार कई लोग 20 फीट गड्ढे में गिर गया तो कुछ लोग हादसे में जख्मी हो गए। मृतकों में लाक्षो मांझी का 30 वर्षीय पुत्र बोध मांझी और राजेंद्र मांझी का दो माह की बच्ची आंचल कुमारी है।

यह भी देखें :

आपको बता दें कि जबकि जख्मी वीरू मांझी, बाला मांझी और अनुज मांझी को चिंताजनक हालत में पावापुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। जख्मी देवी मांझी, बसंती देवी, अनीता देवी, पिंकी देवी, लक्ष्मीनिया देवी, मुकेश मांझी, राखी कुमारी, रोशनी कुमारी, बिरजू मांझी और बु्चा मांझी का इलाज बिहारशरीफ सदर अस्पताल में किया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

यह भी पढ़े : BJP के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा- देवतुल्य कार्यकर्ताओं का समर्पण एव जनता के भरोसे की जीत

राजा कुमार की रिपोर्ट

Umesh Vikram Kumar Silver Medal: विश्व मंच पर चमके जमशेदपुर के...

Umesh Vikram Kumar Silver Medal, जमशेदपुर: टोक्यो के टोक्यो मेट्रोपॉलिटन जिम्नेजियम में आयोजित हुलिक दाइहात्सु जापान पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल में भारतीय खिलाड़ियों का प्रभावशाली प्रदर्शन...

Gomia ONGC Store Room Theft: ONGC स्टोर रूम में तीन दिन...

Gomia ONGC Store Room Theft: ओएनजीसी के गोमिया क्षेत्र स्थित साईट BK #11 (खुदगड्डा) के स्टोर रूम में चोरी की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था...

Jairam Mahto Police Dispute: जयराम महतो-पुलिस विवाद में आया नया मोड़,...

Jairam Mahto Police Dispute, धनबाद: डुमरी विधायक और जेएलकेएम नेता जयराम महतो से जुड़े बरवाअड्डा थाना विवाद के मामले में पिछले कुछ दिनों से...