दिलीप जायसवाल ने कहा- देवतुल्य कार्यकर्ताओं का समर्पण एव जनता के भरोसे की जीत

पटना : बिहार उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशियों की जीत के बाद बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में जमकर जश्न मनाया गया। इस जीत की खुशी में मिठाइयां बांटी गई और लोगों ने एक दूसरे को जीत की बधाई दी। एनडीए प्रत्याशियों की जीत पर भाजपा कार्यालय में होली और दिवाली का नजारा एक साथ नजर आया। कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर जमकर आतिशबाजी की। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने इस जीत को लेकर मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि हमलोगों ने सेमी फाइनल जीता, फाइनल भी जीतेंगे। दरअसल, उनका इशारा अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की ओर है।

उन्होंने इस जीत का श्रेय केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं की मेहनत को देते हुए कहा कि यह परिणाम सही मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं के सपर्पित भाव से किये गए मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि बेलागंज का परिणाम यह साबित करता है कि अब यहां की जनता किसी भी परिस्थिति में जंगल राज की पुनर्वापसी नहीं चाहती। उन्होंने एनडीए में शामिल सभी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं का भी आभार जताया और जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जनादेश वर्तमान एनडीए की सरकार के किए जा रहे कार्यों पर मुहर है। इस उपचुनाव की जीत को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व की जीत बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व को जनता ने फिर से मुहर लगाई है। उनकी सरकार में किए गए कार्यों को जनता ने स्वीकारा है, जिसका यह परिणाम है। उन्होंने कहा कि देवतुल्य कार्यकर्ताओं का समर्पण एव जनता के भरोसे की जीत है।

यह भी देखें :

बिहार के मंत्री डॉ. जायसवाल ने कार्यकर्ताओं का अभिनन्दन करते हुए कहा कि राजद एक भी सीट नहीं ला सकी। उन्होंने कहा कि बिहार में भी मतदाताओं ने परिवारवादी पार्टियों और भ्रष्टाचारी पार्टियों को पूरी तरह नकार दिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में प्रदेश पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा के पक्ष में नारे लगाए। इधर, इस जीत के बाद कार्यकर्ता पूरी तरह जोश में नजर आए। माना जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष के संगठनात्मक नीति और कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने को लेकर क्षेत्रों में किया गया दौरा मतदाताओं को आकर्षित किया।

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बिहार के मंत्री मंगल पांडेय, एमएलसी निवेदिता सिंह, उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, ललन मंडल, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह, महिला मोर्चा की महामंत्री भारती पासवान, प्रदेश मीडिया संयोजक दानिश इकबाल, सह मीडिया प्रभारी अमित प्रकाश बबलू, कार्यालय मंत्री प्रवीण पटेल और दिलीप मिश्रा सहित बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : बिहार विधानसभा उपचुनाव : चारों सीटों पर जीत से गदगद NDA के बड़े नेता पहुंचे CM आवास

Saffrn

Trending News

World Athletics Championship 2026: CCL पिपरवार के अमोल कांत मिश्रा भारतीय...

सीसीएल पिपरवार के वरिष्ठ कर्मी अमोल कांत मिश्रा का 26वीं विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है। वे...

Visakhapatnam Steel Plant Accident: विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, पिघला...

Visakhapatnam Steel Plant Accident: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (RINL) के इस्पात संयंत्र में सोमवार को एक भीषण औद्योगिक दुर्घटना...

सम्राट कैबिनेट में लिया गया बड़ा फैसला, कुल 25 एजेंडों पर...

पटना : बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक समाप्त हो गई है। इस बैठक को बेहद खास...

जमीनी विवाद में चाकूबाजी, 4 घंटे के अंदर पुलिस ने 3...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के शिकारगंज थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुई खूनी झड़प में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए...

मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा- फिल्म नीति में बिहार के कलाकारों...

पटना : कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार से फिल्म अभिनेता कुमार कन्हैया सिंह ने आज पटना स्थित आवास पर शिष्टाचार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img