Jharkhand Election Result: दुमका से बसंत सोरेन ने जीता चुनाव, सुनील सोरेन को इतने वोटों से हराया

Jharkhand Election Result: झारखंड विधानसभा चुनाव की काउंटिंग (Jharkhand Election Result) जारी है। वहीं दुमका विधानसभा सीट से जेएमएम प्रत्याशी बसंत सोरेन ने चुनाव जीत लिया है। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोरेन को 14588 वोटों से हरा दिया है।

Jharkhand Election Result: दुमका विधानसभा सीट

दुमका विधानसभा सीट पर दूसरे चरण में मतदान हुआ था। मुख्य रूप से इंडिया ब्लॉक की ओर से जेएमएम उम्मीदवार बसंत सोरेन और एनडीए की ओर से बीजेपी उम्मीदवार सुनील सोरेन के बीच मुकाबला हुआ। इस सीट पर 2019 के विधानसभा चुनाव में जेएमएम से हेमंत सोरेन ने चुनाव लड़ा था और उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार लुईस मरांडी को हराया था। हालांकि इस सीट पर 2020 में उप चुनाव हुआ था और इसमें जेएमएम से बसंत सोरेन ने जीत हासिल की थी। उप चुनाव में एक बार फिर लुईस मरांडी को हार का सामना करना पड़ा था। वहीं इस साल विधानसभा चुनाव में बीजेपी से टिकट नहीं मिलने पर नाराज लुइस मरांडी ने बीजेपी को छोड़कर जेएमएम का दामन थाम लिया है।

बता दें कि, झारखंड में दो चरणों में विधानसभा का चुनाव हुआ था। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर को हुई थी। इसमें 43 सीटों पर मतदान हुआ था। इस चरण में 64 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई थी। सबसे ज्यादा बहरागोड़ा और सबसे कम रांची में मतदान हुआ था। वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को हुई थी। इसमें 38 सीटों पर मतदान हुआ था। दूसरे चरण में 68 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था, जो पहले चरण में हुए मतदान से अधिक था। दूसरे चरण में सबसे अधिक मतदान महेशपुर में हुआ था, जबकि सबसे कम बोकारो में वोटिंग हुई थी। झारखंड में कुल 81 सीटों पर 67.74 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Bihar Flood Alert 2026: बेगूसराय से कटिहार तक गंगा किनारे विशेष...

Bihar Flood Alert 2026: गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और पटना के गांधी घाट पर उच्चतम बाढ़ स्तर यानी Highest Flood Level (HFL) पार...

Sudivya Kumar Sonu Funeral: अंतिम यात्रा में भावुक हुए हेमंत सोरेन,...

Sudivya Kumar Sonu Funeral: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की अंतिम यात्रा में रविवार को जनसैलाब उमड़ पड़ा। अपने प्रिय नेता...

Saran Flood News 2026: बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत-बचाव कार्य तेज,...

Saran Flood News 2026: सारण जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। बाढ़...