Jharkhand Election Result: दुमका से सुनील सोरेन ने बसंत सोरेन पर बनाई बढ़त

Jharkhand Election Result: झारखंड विधानसभा चुनाव की काउंटिंग (Jharkhand Election Result) जारी है। दुमका विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोरेन ने जेएमएम प्रत्याशी बसंत सोरेन पर बढ़त बना ली है। सुनील सोरेन को 6635 वोट मिले हैं, जबकि बसंत सोरेन को 1625 वोट मिले हैं।

Jharkhand Election Result: दुमका विधानसभा सीट

दुमका विधानसभा सीट पर दूसरे चरण में मतदान हुआ था। मुख्य रूप से एनडीए की ओर से बीजेपी उम्मीदवार सुनील सोरेन और इंडिया ब्लॉक की ओर से जेएमएम उम्मीदवार बसंत सोरेन के बीच मुकाबला हो रहा है। इस सीट पर 2019 के विधानसभा चुनाव में जेएमएम से हेमंत सोरेन ने चुनाव लड़ा था और उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार लुईस मरांडी को हराया था। हालांकि इस सीट पर 2020 में उप चुनाव हुआ था और इसमें जेएमएम से बसंत सोरेन ने जीत हासिल की थी। उप चुनाव में एक बार फिर लुईस मरांडी को हार का सामना करना पड़ा था। वहीं इस साल विधानसभा चुनाव में बीजेपी से टिकट नहीं मिलने पर नाराज लुइस मरांडी ने बीजेपी को छोड़कर जेएमएम का दामन थाम लिया है।

बता दें कि, झारखंड में दो चरणों में विधानसभा का चुनाव हुआ था। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर को हुई थी। इसमें 43 सीटों पर मतदान हुआ था। इस चरण में 64 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई थी। सबसे ज्यादा बहरागोड़ा और सबसे कम रांची में मतदान हुआ था। वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को हुई थी। इसमें 38 सीटों पर मतदान हुआ था। दूसरे चरण में 68 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था, जो पहले चरण में हुए मतदान से अधिक था। दूसरे चरण में सबसे अधिक मतदान महेशपुर में हुआ था, जबकि सबसे कम बोकारो में वोटिंग हुई थी। झारखंड में कुल 81 सीटों पर 67.74 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर...

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों की...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल करने के बाद जदयू के...

Bihar Cabinet Decisions 2026: सम्राट चौधरी कैबिनेट के 43 एजेंडों पर...

Bihar Cabinet Decisions 2026: बिहार में बिजली वितरण व्यवस्था को मजबूत करने, सड़क परियोजनाओं को आगे बढ़ाने, उद्योगों को प्रोत्साहन देने और प्रशासनिक व्यवस्था...