पूर्व Cricketer हरभजन सिंह पहुंचे पूर्णिया, छात्रों को दिए कई अहम् टिप्स..

पूर्णिया: शनिवार को पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह पूर्णिया पहुंचे। पूर्णिया के परोरा में उन्होंने अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नवनिर्मित रमेश विजयलक्ष्मी मेमोरियल स्टेडियम का उद्घाटन किया। विद्या विहार ग्रुप के संस्थापक रमेश चंद्र मिश्र और उनकी पत्नी विजयलक्ष्मी की याद में यह स्टेडियम बनाया गया है। स्टेडियम में करीब दो हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था है। स्टेडियम के उद्घाटन के दौरान हरभजन सिंह काफी उत्साहित दिखे। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज मैं पूर्णिया में हूं जबकि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में मैच खेल रही है।

मेरी शुभकानाएं भारतीय क्रिकेट टीम के साथ है। इस दौरान हरभजन सिंह ने मौजूद बच्चों को पढाई के साथ खेल कूद पर भी ध्यान देने की जरूरत बताया। उन्होंने कहा कि मेरे आगे जो बच्चे बैठे हैं इनमे कई कल के आईएएस हैं तो कई कल के धोनी और युवराज सिंह हैं। 1 398 22Scope Newsउन्होंने कहा कि गर्व से कहो कि हम एक हिंदुस्तानी हैं। जिस देश में हम पैदा हुए जहां पंजाब, बिहार उत्तरप्रदेश सहित कई ऐसे राज्य हैं जो अपने-अपने काम के लिए जाने जाते हैं। लेकिन मेरा गौरव है कि हम हिन्दुस्तान में पैदा लिए है।

हम एक हैं, मिलजुल रहेंगे तो बहुत तरक्की करेंगे और देश को आगे बढ़ाएंगे। इस दौरान विजेता और रनर अप टीम के साथ ही श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को हरभजन सिंह ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व डिप्टी सीएम तारकेश्वर प्रसाद, खेल मंत्री सुरेन्द्र महतो, पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा, बिहारी टार्जन राजा यादव समेत गणमान्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें-   Patna Police ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान, किया खास एप का उपयोग

https://youtube.com/22scope

पूर्णिया से श्याम नंदन की रिपोर्ट

Cricketer Cricketer Cricketer

Cricketer

Chirkunda BJP Worker Meeting: चिरकुंडा में भाजपा का मेगा मिलन समारोह,...

Chirkunda BJP Worker Meeting: निरसा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चिरकुंडा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा एक 'कार्यकर्ता मिलन समारोह' आयोजित किया गया। इस...

IT मैनेजर ने सीखे AI के तकनीकी गुर, विभागों में कामकाज...

पटना : सामान्य प्रशासन विभाग के बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसायटी की ओर से सोमवार को बिहार आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) मिशन के तहत एकदिवसीय...

मंत्री संजय पासवान ने पंजाब की इंडियन सुक्रोज मिल पहुंचकर लिया...

पटना : गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री संजय पासवान ने सोमवार को पंजाब के मुकेरियां में स्थित इंडियन सुक्रोज लिमिटेड का दौरा किया। उन्होंने...