Purnea Airport का रास्ता हुआ साफ, सीएम पूर्णिया पहुंच कर…

पूर्णिया: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पूर्णिया पहुंचे जहां उन्होंने चूनापुर सैन्य हवाई अड्डा पर पूर्णिया एयरपोर्ट के निर्माण को लेकर बैठक की। बैठक के बाद सीएम नीतीश कुमार काझा कोठी पहुंचे जहां उन्होंने भोला पासवान शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दिल्ली हाट के तर्ज पर विकसित किये जा रहे मिथिला हाट का भी निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने काझा कोठी से पूर्णिया के नवनिर्मित 45 करोड़ रूपये की लागत से बन रहे आठ थाना भवनों का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने काझा कोठी स्थित तालाब को विकसित करने और पर्यटकों के लिए खोलने का भी निर्देश दिया। बता दें कि काझा कोठी पार्क का अब तक चार बार उद्घाटन हो चुका है लेकिन अब तक इस पार्क का विकास नहीं किया जा सका।

सबसे पहले इस पार्क का उद्घाटन तत्कालीन उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी, पर्यटन मंत्री लेशी सिंह और पूर्व प्रभारी मंत्री व बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव ने उद्घाटन किया था और अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी उद्घाटन किया है।

मौके पर सदर विधायक विजय खेमका ने बताया कि मुख्यमंत्री ने हवाई अड्डा निर्माण को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिया जिसके कारण निर्माण कार्य में आ रही बढ़ाएं अब दूर हो गई। अब माना जा रहा है कि पूर्णिया में हवाई सेवा प्रारंभ होने से रास्ता साफ हो जायेगा।

यह भी पढ़ें-  Teachers के आने जाने के लिए हो बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में नाव की व्यवस्था, शिक्षा विभाग ने..

https://youtube.com/22scope

पूर्णिया से श्यामनंदन की रिपोर्ट

Purnea Airport Purnea Airport Purnea Airport

Purnea Airport

Ranchi Traffic Challan: दुर्गा पूजा में 12 दिन में 38 हजार...

रांची में दुर्गा पूजा के दौरान 12 दिनों में 38,290 वाहनों के चालान काटे गए। ट्रैफिक पुलिस ने 3.18 करोड़ रुपये से अधिक का...

JPSC Scam: एल खियांग्ते समेत 12 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट, JSSC...

झारखंड JPSC परीक्षा घोटाले में CID ने एल खियांग्ते और श्वेता कुमारी गुप्ता समेत 12 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। JSSC पेपर लीक...

Driving Licence Rules: ड्राइविंग लाइसेंस के नियम होंगे सख्त, ऑनलाइन टेस्ट...

 Driving Licence Rules में बदलाव का प्रस्ताव है। ऑनलाइन सुरक्षित ड्राइविंग टेस्ट के पासिंग मार्क्स 60% से बढ़ाकर 75% करने और पीवीसी कार्ड देने...