पूर्णिया में CM की प्रगति यात्रा पर पूर्व एमपी ने कहा ‘सीएम ने साबित कर दिया…’

पूर्णिया: CM नीतीश कुमार मंगलवार को अपनी प्रगति यात्रा के तहत पूर्णिया पहुंचे थे। पूर्णिया में उन्होंने करीब 580 करोड़ रूपये की 62 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम ने अधिकारियों के साथ जिले में चल रही राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन का समीक्षा भी किया और जगह जगह पर घूम कर विकास कार्यों को देखा। इस दौरान सीएम ने स्थानीय लोगों के साथ ही जीविका कर्मियों से बात भी की।

पूर्णिया में सीएम की प्रगति यात्रा को लेकर पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे सच में पूर्णिया के विकास के लिए फिक्रमंद रहते हैं। उन्होंने अपनी यात्रा के दौरान पूर्णिया को करीब 581 करोड़ रूपये की योजनाओं की सौगात दी। ऐसा कोई भी क्षेत्र नहीं है जो उनके इस यात्रा से लाभान्वित नहीं हुआ हो।

पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने कहा कि सीएम के केनगर प्रखंड के कामख्या सतना पधारने पर हेलिपैड पर बुके देकर स्वागत किया और फिर उनके साथ रहते हुए पूर्णिया की सभी विकास योजनाओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि हमने सीएम का ध्यान पूर्णिया एयरपोर्ट पर भी आकृष्ट करवाया जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि लगभग सभी अड़चनों को दूर कर लिया गया है इस वर्ष से विमान सेवा भी प्रारंभ कर दी जाएगी।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पूर्णिया आज अगर विकास पथ पर अग्रसर है तो यह नीतीश कुमार के कार्यकाल की देन है। इससे पूर्व जिन लोगों ने भी प्रतिनिधित्व किया उन्होंने पूर्णिया को बंजर बनाया लेकिन अब यहां का परिदृश बदल गया है। पूर्णिया में विकास का काम आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पूर्णिया को भुटहा मोड़-श्रीनगर-एनएच 31 मरंगा के रूप में नया रिंग रोड की सौगात मिली है, जो 150 करोड़ की योजना है यह एक बड़ी उपलब्धि है।

इस मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष प्रकाश कुमार सिंह, महानगर जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह, जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश कुमार, नीलू सिंह पटेल, संजय राय, भोला कुशवाहा, राजेश गोस्वामी, पूरण सिंह पटेल, अजय कुमार बबलू, मो हसमत, मो आजाद, राजू मंडल, सुशांत कुशवाहा, अंजन कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   CM ने पूर्णिया में 580 करोड़ की 62 योजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन

पूर्णिया से पूजा मिश्रा की रिपोर्ट

CM CM CM CM

CM

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...