अदानी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मोतिहारी में कांग्रेस का प्रदर्शन

मोतिहारी : गौतम अदानी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पूर्वी चंपारण जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा मोतिहारी के चरखा पार्क से समाहरणालय तक विरोध प्रदर्शन किया गया। इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय उपाध्याय मौजूद रहे। पार्टी के जिलाध्यक्ष गप्पू राय के नेतृत्व में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बैनर पोस्टर लेकर जेपीसी से जांच कराने और गौतम अदानी की गिरफ्तारी की मांग को दोहराया है। वहीं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ में भी जमकर नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार से जांच करवाने की मांग की है।

जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष शशिभूषण राय उर्फ़ गप्पू राय ने कहा कि लगातार कांग्रेस अदानी के मामले पर विरोध प्रदर्शन कर रही है लेकिन केंद्र की सरकार कार्रवाई के बजाय उनका बचाव कर रही है। अमेरिका में अदानी मामले में दुर्घटना घटी है उसकी जांच अपने देश में भी जेपीसी से करनी चाहिए। बता दें कि अमेरिका में अदानी के ऊपर गैर जमानती वारंट जारी हुआ है। जिसको लेकर कांग्रेस को एक बड़ा मुद्दा मिल गया है। लगातार कांग्रेस विरोध प्रदर्शन के माध्यम से सरकार को आगाह कर रही है। आने वाले समय में कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में भी बड़ा विरोध प्रदर्शन करने का काम करेगी।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन बिहटा-दानापुर एलिवेटेड सड़क व SDRF निर्माण कार्य का लिया जायजा

यह भी देखें :

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Jharkhand Electricity Theft: बिजली चोरी के खिलाफ JBVNL का बड़ा अभियान,...

 झारखंड में बिजली चोरी के खिलाफ JBVNL ने विशेष अभियान चलाया। 119 टीमों ने 3510 परिसरों में छापेमारी की, 497 मामलों में चोरी पकड़ी...

 Non Communicable Diseases:बिहार में NCD Screening अभियान की बड़ी उपलब्धि, 85...

 बिहार में NCD Screening अभियान के तहत 2 से 17 सितंबर तक 85.20 लाख से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग हुई। मधुबनी, बांका समेत 5...

FSSAI Bihar:बिहार में Food Safety पर सख्ती, 591 से अधिक खाद्य...

 बिहार में खाद्य सुरक्षा अभियान के तहत 591 से अधिक नमूने लिए गए। एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थ, खराब पनीर, मिठाइयां और तेल जब्त कर नष्ट...