राहुल-सोनिया पर चार्जशीट के खिलाफ बिहार के अलग-अलग जिलों में कांग्रेस का प्रदर्शन

आरा : नेशनल हेराल्ड (National Herald) मामले में इंडियन नेशनल कांग्रेस (INC) की तरफ से आज यानी 16 अप्रैल को देशव्यापी प्रदर्शन किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी आज देश भर में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन कर रही है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के खिलाफ ईडी की चार्जशीट के बाद कांग्रेस केंद्र सरकार के साथ आर-पार की लड़ाई के मूड में है। बिहार कांग्रेस की तरफ से सभी बड़े नेता पटना के साथ-साथ बिहार के अलग-अलग जिलों में प्रदर्शन किया जा रहा है।

Goal 1 22Scope News

आरा में कांग्रेस के नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में PM मोदी का किया गया पुतला दहन

भारतीय कांग्रेस कमिटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं देश के युवाओं का धड़कन जननायक राहुल गांधी के खिलाफ नेशनल हेराल्ड केश में राजनीति दुर्भावना से ग्रसित होकर चार्जशीट दाखिल करने के विरुद्ध में नगर कांग्रेस के तत्वाधान में नगरध्यक्ष की अध्यक्षता में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शहीद भवन चौक पर पुतला दहन किया गया।पुतला दहन कार्यक्रम में जिला के पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिवेणी प्रसाद सिंह की उपस्थिति में किया गया। पुतला दहन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगरध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि देश कि राजनीति इस झुठ, जुमला और गोदी मीडिया के बल पर चल रही है। मोदी सरकार को देश कि जनमानस की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है।

मोदी सरकार ED-CBI के बल पर विपक्ष को दमन कर रही है – पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिवेणी प्रसाद सिंह

पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिवेणी प्रसाद सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ईडी और सीबीआई के बल पर विपक्ष को दमन कर रही है। यह सरकार देश कि सारी संपति अपने दो उद्योगपतियों को बेच रही है। यह सरकार अपने कार्यकाल में देश के तमाम मुद्दों पर विफल रही है। यह सरकार के भ्रष्ट नीतियों और विफलताओं के उजागर करने वाले हमारे जनमानस के लोकप्रिय नेता राहुल गांधी के खिलाफ सीबीआई से नेशनल हेराल्ड केश में झुठा आरोप लगाकर चार्जशीट दाखिल किया गया।

यह भी देखें :

‘मेरे नेताओं के खिलाफ झूठा आरोप और संस्थाओं का गलत दुरुपयोग करना बंद करे’

हम सभी कांग्रेसी मोदी सरकार को चेतावनी देते है कि सोनीया और राहुल के खिलाफ झूठा-झूठा आरोप लगाना और सरकारी संस्थाओं को दुरुपयोग करना बंद करे। अन्यथा देश की जनता सड़क से संसद तक विरोध प्रदर्शन करेगी। पुतला दहन कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिवेणी प्रसाद सिंह, श्रीधर तिवारी, पन्नग कुमार त्रिपाठी, अशोक यादव, देव कुमार सिंह, चितरंजन सिंह मुन्ना, आशुतोष ठाकुर, पपु सिंह, बडहरा प्रखण्ड अध्यक्ष, सत्यनारायण सिन्हा, मुकेश चन्द्र वंशी, जिलाध्यक्ष ओबीसी, डाक्टर भानु प्रताप सिह , जिलाध्यक्ष युथ कांग्रेस, कुमार साकेत तिवारी आरा विधानसभा अध्यक्ष युथ कांग्रेस, धनंजय सिंह, कन्हैया कुमार, अजीत मंडल, सुजीत सिंह सुरेन्द्र शर्मा, रोहित चौधरी, मोहम्मद सबीर और सुमीत कुमार सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

यह भी पढ़े : सोनिया-राहुल की चार्जशीट के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, पटना की सड़कों पर उतरे बड़े नेता

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...