IND VS AUS : टीम इंडिया ने पर्थ में तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड

डिजीटल डेस्क : IND VS AUS  – टीम इंडिया ने पर्थ में तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट में ही भारतीय टीम ने पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 238 रन पर ढेर कर दी। इसके साथ ही टीम इंडिया ने 295 रन से ऑस्ट्रेलिया को हराते हुए 5 टेस्ट मैच की सीरीज का शानदार आगाज किया।

ऑस्ट्रेलिया में जाकर ऑस्ट्रेलिया का घमंड तोड़ना, यह अपने आप मौजूदा टीम इंडिया की बड़ी उपलब्धि है। ऑस्ट्रेलिया के अभेद किले को जिस अंदाज में टीम इंडिया ने जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में भेदा है, वह लाजवाब है।

4 साल पहले गाबा का घमंड तोड़ने के बाद टीम इंडिया ने अब पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के अभिमान को चकनाचूर कर दिया।

IND VS AUS : बिना स्टार खिलाड़ियों की जीती टीम इंडिया

आस्ट्रेलिया में टीम इंडिया के इस कारनामें एक खास पहलू भी है कि टीम इंडिया में न तो रोहित शर्मा थे, न ही शुभमन गिल, न ही रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन और न ही मोहम्मद शमी थे। इसके बावजूद टीम इंडिया ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। वर्ष 2021 में गाबा में ऑस्ट्रेलिया का घमंड तोड़ने के बाद भारत ने अब पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया का घमंड तोड़ा है।

इस टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में 4 टेस्ट खेले थे और सभी जीते थे। पांचवें में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। पहले मैच पर्थ के वाका स्टेडियम में खेले जाते थे। हालांकि, 2018 से ऑप्टस स्टेडियम में मैच खेले जाने लगे। पर्थ (वाका, 2008), एडिलेड (2008), गाबा (2021) और अब पर्थ (ऑप्टस)…भारत ने ऑस्ट्रेलिया में कुछ ऐतिहासिक मैच जीते हैं।

पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 534 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में कंगारू टीम 238 रन पर सिमट गई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पहली पारी में 150 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 104 रन पर सिमट गई। भारत को पहली पारी के आधार पर 46 रन की बढ़त मिली थी।

दूसरी पारी भारत ने 6 विकेट पर 487 रन बनाकर घोषित कर दी थी और कुछ बढ़त 533 रन की हासिल की थी। इस तरह भारत ने 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 295 रन से हरा दिया है।

पर्थ में दूसरी पारी में भी छाई टीम इंडिया ।
पर्थ में दूसरी पारी में भी छाई टीम इंडिया ।

IND VS AUS : जसप्रीत बुमराह ने की असाधारण कप्तानी, फ्रंट से किया टीम को लीड

इसी क्रम में एक और खास बात कि ऑस्ट्रेलिया की तुलना में कम अनुभव वाली टीम इंडिया ने कंगारुओं को पर्थ की उछाल और गति वाली पिच पर डरा कर रखा। भारत की यह ऑस्ट्रेलिया में रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत भी है। 295 रन से यह मुकाबला जीतने से पहले भारत ने मेलबर्न में 1977 में 222 रन से जीत दर्ज की थी।

वहीं, 2018 में भारत ने मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया को 137 रन से हराया था। न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर 0-3 से क्लीन स्वीप होने के बाद भारतीय टीम की यह वापसी खास है।

जसप्रीत बुमराह ने असाधारण कप्तानी की और फ्रंट से टीम को लीड किया। जब मुश्किल में पड़े, उन्होंने विकेट निकालकर दिया। पहली पारी में बुमराह ने 5 विकेट और दूसरी पारी में 3 विकेट लिए। उन्हें इसके लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

इसी के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दूसरा टेस्ट एडिलेड में 6 दिसंबर से खेला जाएगा। यह बतौर कप्तान बुमराह का दूसरा टेस्ट था। इससे पहले 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में उन्हें हार मिली थी। बतौर कप्तान यह उनकी पहली टेस्ट जीत है।

पर्थ में दूसरी पारी में छाई टीम इंडिया और बनाए रिकार्ड।
पर्थ में दूसरी पारी में छाई टीम इंडिया और बनाए रिकार्ड।

IND VS AUS : टीम इंडिया ने 5821 दिन बाद आस्ट्रेलिया से लिया बदला, बने 5 शानदार रिकार्ड

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट में ही टीम इंडिया ने पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में 5821 दिन बाद ऑस्ट्रेलिया से हार का बदला लिया। इससे पहले 2018 में इसी मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को मात दी था। वो इस मैदान पर खेला गया पहला ही टेस्ट मैच था। अब भारत ने ऑस्ट्रेलिया से हिसाब बराबर कर लिया है।

इस जीत में टीम इंडिया और इसके कप्तान जसप्रीत बुमराह ने कई शानदार रिकॉर्ड बनाए। ऑप्टस स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया को हराने वाली भारत पहली टीम बन गई है. इससे पहले यहां खेले गए चारों टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की थी। इस तरह ऑप्टस स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया का परफेक्ट रिकॉर्ड बिगड़ गया है। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 295 रन के बड़े अंतर से हरा दिया।

ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर भारत की रनों के मामले में ये सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले 1977 में टीम इंडिया ने मेलबर्न में 222 रन से जीत दर्ज की थी। साथ ही एसईएनए (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया) देशों में भी सबसे बड़ी जीत है। वहीं विदेशी जमीन पर भारत की ये तीसरी सबसे बड़ी जीत है।

भारत ने वेस्टइंडीज के नॉर्थ साउंड में 318 रन और श्रीलंका के गॉल में 304 रन से भी जीत दर्ज की। जसप्रीत बुमराह ने इस मैच में 72 रन देकर 8 विकेट हासिल किए। ये विदेशी जमीन पर किसी भी भारतीय कप्तान का जीत में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन का नया रिकॉर्ड है। बुमराह सिर्फ दूसरे एशियाई कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने पर्थ में टेस्ट मैच जीता है।

संयोग से पहले कप्तान भी एक भारतीय गेंदबाज ही थे। अनिल कुंबले की कप्तानी में भारत ने 2008 में वाका (पर्थ का पुराना स्टेडियम) में जीत दर्ज की थी।

पर्थ टेस्ट में सोमवार को टीम की इंडिया ने दर्ज की शानदार जीत।
पर्थ टेस्ट में सोमवार को टीम की इंडिया ने दर्ज की शानदार जीत।

 

IND VS AUS : पर्थ में जीत से डब्ल्यूटीसी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचा भारत, फाइनल से सिर्फ तीन कदम दूर

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पर्थ टेस्ट में 295 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की उम्मीदों को भी जिंदा रखा है। फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को अब तीन मुकाबले और जीतने होंगे। पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारत अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है।

उनका अंक प्रतिशत भी 58.33 से सुधरकर 61.11 का हो गया है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया 13 मैचों में चौथी शिकस्त के साथ दूसरे पायदान पर खिसक गया। उनका अंक प्रतिशत 57.69 का हो गया। इस मैच से पहले भारत को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में पहुंचने के लिए 4-0 से सीरीज जीतनी थी।

पहला मैच जीतने के बाद अब टीम को तीन और मुकाबले अपने नाम करने होंगे। यह भारत की 15 मैचों में नौवीं जीत है। अब उनके खाते में 110 अंक हो गए। तीसरे स्थान पर 55.56 अंक प्रतिशत के साथ श्रीलंका है, जबकि चौथे और पांचवें पायदान पर क्रमश: न्यूजीलैंड (54.55) और दक्षिण अफ्रीका (54.17) है।

Ramgarh Excise Raid: रामगढ़ में उत्पाद विभाग की बड़ी छापेमारी, आखिर...

Ramgarh Excise Raid: जिले में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने सोमवार को एक विशेष अभियान चलाया। डिप्टी...

Ranchi Shooting Range News: खेलगांव में औचक निरीक्षण के दौरान क्या...

Ranchi Shooting Range News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के...

Jamshedpur BJP Meeting: भाजपा नेताओं पर केस दर्ज होने के बाद...

Jamshedpur BJP Meeting: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जमशेदपुर मेट्रोपॉलिटन यूनिट ने शहर के लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति और BJP नेताओं और कार्यकर्ताओं के...