डिजीटल डेस्क : सचिन तेंदुलकर ने शर्मनाक हार पर टीम इंडिया से पूछे 3 सवाल। न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार तीन टेस्ट मैचों में और सीरीज में भारत में शर्मनाक हार पर क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी अपने आप को नहीं रोक सके।
उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए टीम इंडिया के प्रदर्शन पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस सीरीज को गंवाने पर 3 बड़े सवाल पूछे हैं। उन्होंने टीम इंडिया के इस खराब प्रदर्शन पर चिंता जताई।
सचिन के टीएम इंडिया से किए गए 3 सवाल पढ़ें…
सचिन तेंदुलकर ने टीम इंडिया की शर्मनाक हार पर बात करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि – ‘घरेलू मैदान पर 3-0 से हारना बहुत कठिन है और इसके लिए आत्मनिरीक्षण की जरूरत है। क्या यह तैयारी की कमी थी? क्या यह खराब शॉट चयन था? या क्या यह मैच अभ्यास की कमी थी?’

शुभमन गिल और ऋषभ पंत की सचिन तेंदुलकर ने जमकर की तारीफ…
सचिन तेंदुलकर ने शुभमन गिल और पंत के प्रदर्शन की भी तारीफ की। शुभमन गिल ने इस मुकाबले की पहली पारी में 90 रन बनाए थे और पंत दोनों ही पारियों में अर्धशतक जड़े।
सचिन ने इस खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए लिखा कि – ‘शुभमन गिल ने पहली पारी में लचीलापन दिखाया और ऋषभ पंत ने दोनों पारियों में शानदार प्रदर्शन किया। उनके फुटवर्क ने चुनौतीपूर्ण सतह को पूरी तरह से अलग बना दिया। वह वाकई शानदार थे। उन्होंने इस मुकाबले में टीम के बनाए रखने की पूरी कोशिश की’।

सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट सीरीजी विजेता न्यूजीलैंड की टीम को दी बधाई…
सचिन तेंदुलकर ने अपने इसी पोस्ट में न्यूजीलैंड टीम की तारीफ भी की है। उन्होंने लिखा कि – ‘पूरी सीरीज में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के लिए न्यूजीलैंड को पूरा श्रेय जाता है। भारत में 3-0 से जीतना सबसे अच्छा परिणाम है’।
बता दें कि न्यूजीलैंड ने अपने क्रिकेट के इतिहास में पहली बार भारत में टेस्ट सीरीज जीती है। ये पहला मौका है जब कोई टीम भारत को उसी के घर में 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप करके गई है। इससे पहले कोई भी टीम ये कारनामा नहीं कर पाई थी। न्यूजीलैंड ने इसी सीरीज के दौरान भारत में काफी सालों के बाद टेस्ट मैच जीतने का भी कारनामा किया था।
Highlights


















