पूर्णिया : अगर आप भी मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं तो सावधान हो जाएं। वर्त्तमान परिवेश के सोशल मीडिया के दौर में कोई भी अनजान नंबर को बिना सोचे समझे न उठाएं। नहीं तो लेने के देने पड़ सकते हैं। जी हां एक ऐसा ही रॉन्ग नंबर के चक्कर में युवती जिस्मफरोशी के जाल में फंस गई। मामला पूर्णियां का है जहां किशनगंज की रहने वाली एक युवती को एक अनजान नंबर से एक कॉल कॉल आया। युवक ने फोन कर युवती को झांसा देकर पूर्णिया के गिरिजा चौक बुलाया। इसके बाद आरोपी युवक नीरज पासवान ने शादी का झांसा देकर अपने घर ले गया। एक सप्ताह तक यौन शोषण किया उसके बाद उसे जिस्मफरोश के बाजार में धकेल दिया।
इतना ही नहीं वीडियो फोटो बनाकर ब्लैकमेल करना शुरु कर दिया। इस संबंध में पीड़ता ने महिला थाना में आवेदन देकर आरोपीयों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। एसपी कार्तिकेय शर्मा के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई कर छापेमारी दल का गठन किया गया। पुलिस टीम ने सक्रियता करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक आलोक रंजन ने बताया कि छापेमारी में ठह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा तीन अन्य महिला को भी गिरफ्तार किया गया। ये लोग इस महिला से गलत काम करवा रहे थे।
यह भी पढ़े : वाहन ने पुलिस जीप में मारी टक्कर, बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी, भारी मात्रा में शराब
यह भी देखें :
श्याम मोहन की रिपोर्ट


















