5 दिन से लापता व्यक्ति का घर के पास पोखरा से मिला शव

कैमूर : कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के डिहरा गांव में पांच दिन से घर से लापता व्यक्ति का घर के पास पोखरा से शव मिला है। इसके बाद उसके शव को बाहर निकालते हुए ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी कुदरा पुलिस को दी गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम करने के लिए शव को सदर अस्पताल भभुआ भिजवा दिया है। मृत युवक की पहचान कुदरा थाना क्षेत्र के डिहरा गांव निवासी अर्जुन राम के 35 वर्षीय पुत्र मनु कुमार बताया जाता है।

पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे उसके परिजनों ने बताया कि व्यक्ति अपने दरवाजे पर शुक्रवार को सुबह में बैठा हुआ था। उसके बाद से लापता हो गया है। काफी खोजबीन भी किया गया उसके बाद कुदरा थाना को सूचना दी गई, लेकिन कहीं पता नहीं चला। वही पांच दिन बाद आज सुबह में घर के पास एक पोखर था उस पोखरा में व्यक्ति का शव मिला है। उसके बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। जहां शव को बाहर निकाला गया और पुलिस ने शव का पंचनामा कर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है। उसका आंख भी फूटा हुआ है और शरीर भी मुलायम है। देखने से लग रहा है कि कोई हत्या कर फेंक दिया है। इस घटना को लेकर पुलिस जांच में जूट गई है।

यह भी पढ़े : खाद के लिए लाइन में लगने को मजबूर हुए Kaimur में किसान

यह भी देखें :

देवब्रत तिवारी की रिपोर्ट

Mohania Muharram News: मुहर्रम जुलूस में मचा हड़कंप, दो लोग गंभीर...

Mohania Muharram News: बिहार के कैमूर ज़िले के मोहनिया शहर में मुहर्रम के दौरान ताजिया जुलूस के समय अचानक ज़ोरदार धमाका होने से अफ़रा-तफ़री मच...

DIG की सख्ती का असर, अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों पर लगातार कार्रवाई, आशीष...

मोतिहारी : चंपारण रेंज के डीआईजी हरकिशोर राय एक बार फिर अनुशासन और जवाबदेही को लेकर अपने सख्त रुख के कारण चर्चा में हैं।...

भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण : मंत्री रामकृपाल ने कहा- बिहार में...

पटना : भोजपुर जिले में भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले पर बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा...