LJP का 25वां स्थापना दिवस आज, पारस और चिराग गुट आज दिखाएंगे अपना दम

पटना: आज लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) का 25वां स्थापना दिवस है और स्थापना दिवस को लेकर लोजपा के संस्थापक पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के पुत्र चिराग पासवान की लोजपा(रा) और भाई पशुपति कुमार पारस की रालोजपा दोनों ही पुरानी पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाने की तैयारी में जुटे हुए हैं। एक तरफ चिराग पासवान जहां पार्टी की स्थापना दिवस उसी कार्यालय में मनाने जा रहे हैं जहां इस पार्टी का पहला कार्यालय था तो पशुपति पारस पैतृक गांव खगड़िया के शहरबन्नी में तैयारी में जुटे हैं।

चिराग ने पार्टी की स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी आमंत्रित किया है तो दूसरी तरफ पशुपति पारस ने राज्यपाल समेत कई नेता और मंत्री को आमंत्रित किया है। बता दें कि पार्टी की स्थापना के बाद सभी लोग एक साथ थे लेकिन रामविलास पासवान के निधन के बाद पार्टी वर्ष 2021 में दो भाग में बंट गयी और चिराग पासवान को लोजपा(रा) मिली तो पशुपति पारस को रालोजपा।

चाचा भतीजा दिखाएंगे अपना दम

लोकसभा चुनाव के बाद से ही चाचा भतीजा दोनों में वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। लोकसभा चुनाव में एनडीए में पशुपति पारस की टिकट काट कर चिराग पासवान को पांच सीटें दी गई और फिर उन्हें केंद्र में मंत्री का पद मिला। इधर पशुपति पारस को एनडीए का हिस्सा तक नहीं माना जा रहा है। पारस से उनकी कार्यालय तक ले ली गई जबकि वही कार्यालय अब चिराग को आवंटित कर दी गई है। ऐसे में पार्टी की स्थापना दिवस चाचा भतीजा के लिए एक मौका है जब वे अपना दम दिखाएंगे।

एक तरफ चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री समेत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े को आमंत्रित किया है तो दूसरी तरफ पारस ने भी चिराग के विरोधी गुट को आमंत्रित किया है। माना जा रहा है कि चिराग पासवान से नाराज चल रहे एनडीए के कई नेता आज शहरबन्नी पहुंचेंगे। पशुपति पारस ने पैतृक गांव में पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान और भाई रामचंद्र पासवान की प्रतिमा का अनावरण भी आज करेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि पुरानी पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर आज पशुपति पारस आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कुछ बड़ी घोषणाएं भी करेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Smart Meter से हुआ है बड़ा घोटाला, राबड़ी देवी के नेतृत्व में प्रदर्शन

LJP LJP LJP LJP LJP

LJP

Shams Alam Sheikh Harassment Allegation: बिहार के पैरा तैराक पर जापान...

Shams Alam Sheikh Harassment Allegation, पटना: बिहार के मधुबनी निवासी पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख पर जापान के नागोया में आयोजित एशियन पैरा...

Patna City Dussehra Violence: पटना सिटी में दशहरे के दौरान दो...

Patna City Dussehra Violence: आलमगंज थाना क्षेत्र के ओल्ड सिटी कोर्ट के पास दशहरे के अवसर पर मारपीट की घटना सामने आई। उपलब्ध वीडियो...

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: साहू होटल का खाद्य लाइसेंस...

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: बिहार के वैशाली जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है।...