तबियत खराब होने के कारण पार्टी की स्थापना दिवस में नहीं पहुंचे चिराग, दिल्ली एयरपोर्ट से लौटे

पटना : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की आज यानी 28 नवंबर को पार्टी की 25वां स्थापना दिवस पटना के बापू सभागार में मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को भी पहुंचना था लेकिन वह दिल्ली स्थित आवास से एयरपोर्ट के लिए निकले लेकिन तबीयत खराब होने के चलते फिर अपने आवास के लिए रवाना हो गए। बिहार प्रभारी और जमुई के सांसद अरुण भारती ने मंच से इसकी जानकरी दी। भारती ने बताया कि चिराग पासवान दिल्ली से ऑनलाइन स्थापना के रजत दिवस समारोह को संबोधित करेंगे।

पटना में मना लोजपा (रामविलास) का 25वां स्थापना दिवस

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के द्वारा आज 25वां स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमें तमाम जगहों से कार्यकर्ता पहुंचे थे। तमाम कार्यकर्ताओं का यही कहना था कि आने वाले समय में चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाना है। कार्यकर्ताओं में कहीं ना कहीं थोड़ी सी उदासी भी देखने को मिली। क्योंकि राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को जो सुनने के लिए आए थे लेकिन चिराग कार्यक्रम में नहीं आ पाए। क्योंकि यह कहा गया कि चिराग का तबीयत खराब है। तबीयत खराब होने के कारण वह कार्यक्रम में शारीरिक रूप से उपस्थित नहीं हो पाए हैं।

Chirag 1 1 22Scope News

टेलीफोन के माध्यम से चिराग पासवान दिल्ली से जुड़े

हालांकि चिराग पासवान ने टेलीफोन के माध्यम से बापू सभागार में उपस्थित तमाम कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। जीते हुए सभी विधायक और पार्टी के पदाधिकारी को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी बिहार के जनता के द्वारा उन्हें दी गई है उसे निभाने के लिए तत्पर हैं। लोगों को विकास के साथ जोड़ा जाए। जो विधायक जीत के आए हैं वह सिर्फ अपने विधानसभा की ही नहीं बल्कि उस जिला का भी काम भी करवाए। लोगों का विकास करें। उनका जो मैसेज है ‘बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट’ यह लोगों तक पहुंचाया जाए। आने वाले समय में पार्टी कैसे मजबूत हो इस पर भी ध्यान दिया जाए।

Chirag 2 22Scope News

बिहार की जनता ने NDA को प्रचंड बहुमत देकर सरकार बनवाने का किया है काम – चिराग पासवान

चिराग पासवान ने कहा कि क्योंकि बिहार की जनता ने एनडीए को प्रचंड बहुमत दिया है। आने वाले समय में एनडीए उन तमाम जनता के मुद्दों पर खरा उतरने का काम करेगी। साथ ही चिराग पासवान ने अपने विधायकों से कहा कि जीतने के बाद अहंकार बिल्कुल नहीं करना चाहिए। क्योंकि अहंकार ऐसा चीज है जो सब कुछ खत्म कर देता है। बता दें लोजपा (रामविलास) के द्वारा 25वां स्थापना दिवस समारोह का आयोजन धूमधाम से बापू सभागार में किया गया था। इसमें चिराग पासवान भी आने वाले थे लेकिन तबीयत खराब होने के कारण वह कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके।

Chirag 3 22Scope News

हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्साह है – राजू तिवारी

एलजेपी (आर) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी न्यूज 22स्कोप से बातचीत करते हुए कहा कि हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्साह है। तमाम जगहों से वह आए हैं और कार्यकर्ताओं की आवाज को और बुलंद करना है। आने वाले समय में बिहार में 19 से कैसे और अधिक से अधिक विधायकों को जीताया जा सके और अधिक से अधिक सांसद कैसे बनाया जाए इस पर काम करना है। बिहार को ‘बिहारी फर्स्ट बिहार फर्स्ट’ बनाना है। चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनने को लेकर के भी राजू तिवारी ने कहा कि एक कार्यकर्ता के नेता हमारी भी यही इच्छा है कि आने वाले समय में हमारे नेता बिहार का बागडोर संभाले।

यह भी पढ़े : बापू सभागार में आज मिलेंगे लोजपा (आर) के दिग्गज, स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे सांसद चिराग पासवान, नवनिर्वाचित मंत्री और विधायक…

अंशु झा की रिपोर्ट

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...