Smart Meter से हुआ है बड़ा घोटाला, राबड़ी देवी के नेतृत्व में प्रदर्शन

पटना: बिहार में बिजली विभाग द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर के विरोध में सियासत पहले से गर्म है। विधानसभा सत्र के शीतकालीन सत्र के दौरान भी विपक्ष स्मार्ट मीटर के विरोध में लगातार हंगामा कर रहा है। मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के नेतृत्व में विपक्ष ने विधान परिषद की कार्रवाई के दौरान हंगामा किया।राबड़ी देवी के नेतृत्व में विपक्ष के विधायक हाथ में तख्ती लेकर विधान परिषद के समक्ष प्रदर्शन और नारेबाजी की।

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि स्मार्ट मीटर राज्य में स्मार्ट मीटर के नाम पर बहुत बड़ा घोटाला किया गया है। स्मार्ट मीटर में बिल बढ़ कर आ रहा है, गरीब लोग इतना अधिक बिल कैसे भरेंगे। ये बंद होना चाहिए। सरकार लगातार जनता को ठग रही है। सरकार कह तो रही है कि हम रोजगार दे रहे हैं लेकिन कहीं कोई रोजगार नहीं दिया जा रहा है। सरकार नौकरी के नाम पर भी युवाओं को ठग रही है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   RJD MLA ने कहा ‘सरकार अध्यादेश ला कर लागू करे नई आरक्षण व्यवस्था’

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

Smart Meter Smart Meter

Smart Meter

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: अब छात्रों को नहीं लगाने होंगे दफ्तरों...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर भावभीनी...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के जन्म दिवस के अवसर पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।...

Jairam Mahato Controversy: जयराम महतो और थाना प्रभारी विवाद में नया...

Jairam Mahato Controversy: जेएलकेएम प्रमुख और डुमरी विधायक जयराम महतो का बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ कथित गाली-गलौज का ऑडियो सोशल मीडिया...