Smart Meter है स्मार्ट चीटर, राजद के विरोध पर भाजपा ने कहा ‘अब खत्म हो जायेंगे ये लोग’

पटना: बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन विपक्ष स्मार्ट मीटर का विरोध करते हुए विधानसभा पहुंचा। विधानसभा के मुख्य द्वार पर स्मार्ट मीटर के विरोध में विपक्ष के नेताओं ने हाथों में पोस्टर लेकर स्मार्ट मीटर के विरोध में नारे लगाये। विपक्ष के नेताओं के हाथ में पोस्टर में स्मार्ट मीटर को चीटर बताया। इधर राजद के विधायक मुकेश रोशन हाथों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्केच वाला एक पोस्टर लेकर विधानसभा पहुंचे और स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन किया।

राजद विधायक मुकेश रोशन ने कहा कि आज राज्य में बिजली बिल की वजह से गरीब मर रहे हैं। पहले लोगों को 200 रूपये का बिजली आता था लेकिन अब स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिल 2000 रूपये आने लगा है। हम खुद पहले 10 हजार रूपये बिजली बिल देते थे लेकिन अब 37 हजार रूपये बिल आ रहा है। सरकार लोगों के घरों में जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगा रही है। इसका विरोध विधानसभा के अंदर और बाहर सब जगह होग।

वहीं स्मार्ट मीटर के विरोध पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने स्मार्ट मीटर पर चल रहे प्रदर्शन को बेकार बताया। उहोने कहा कि ये लोग अब खत्म होने वाले हैं इसलिए कुछ नहीं मिल रहा है तो स्मार्ट मीटर को मुद्दा बना कर हंगामा कर रहे हैं। राज्य सरकार लोगों के घरों में स्मार्ट मीटर लगा कर उन्हें कई तरह की सुविधाएँ दे रही है। लोगों का बिजली बिल उतना ही आ रहा है जितना वे उपयोग कर रहे हैं। विपक्ष के सारे आरोप बेबुनियाद हैं। इनके हल्ला करने से कोई फायदा नहीं होने वाला हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   RJD ने किसे दिया आरक्षण? भाजपा ने कहा ‘पहले अपनी पार्टी में लागू करें, तब….’

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

Smart Meter Smart Meter Smart Meter Smart Meter

Smart Meter

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...

Ranchi Land Scam: नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के डबल...

रांची के नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के मामले में ACB ने जांच तेज कर दी है। टीम ने अंचल कार्यालय से पुराने...