Pandit Nehru अगर ये करते तो हमें लड़ना नहीं पड़ता, अजमेर शरीफ मामले में गिरिराज सिंह ने…

पटना: देश में इन दिनों मंदिर मस्जिद का विवाद खूब छाया हुआ है। अब राजस्थान के अजमेर शरीफ दरगाह को लेकर नया विवाद शुरू हो गया है। अजमेर शरीफ दरगाह को शिव मंदिर बता कर सर्वेक्षण की मांग वाली एक याचिका कोर्ट में दायर की गई है और कोर्ट ने याचिका स्वीकार कर ली है। अजमेर शरीफ दरगाह के सर्वेक्षण की मांग और कोर्ट में सुनवाई के मामले में अब एक बार फिर हिन्दू मुसलमान और मंदिर मस्जिद विवाद बढ़ने लगा है। एक तरफ विपक्ष समेत देश के मुस्लिम नेता इसे मुस्लिम समाज पर हमला बताना रहे हैं तो दूसरी तरफ याचिका के समर्थन करने वाले सही बता रहे हैं।

मामले में भाजपा के फायरब्रांड नेता कहे जाने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है। गिरिराज सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु को जिम्मेदार बताया और कहा कि मुगल जब देश में आये थे तो उन्होंने कई मंदिरों को तोड़ दिया था। अगर पंडित नेहरु मंदिरों पर मस्जिद निर्माण पर रोक लगा देते तो आज हमें लड़ना नहीं पड़ता। गिरिराज सिंह ने कहा कि अगर कोर्ट ने सर्वेक्षण का आदेश दिया है तो इसमें गलत क्या है। वहीं रामगोपाल यादव के बयान पर पलटवार करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि ये लोग मुस्लिम के नाम पर सिर्फ वोट चाहते हैं।

बांग्लादेश के मामले में इन्होने क्या किया? वहीं बांग्लादेश के मामले में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि अब बांग्लादेश और पाकिस्तान में कोई अंतर नहीं है। वहां की सरकार चरमपंथियों के दबाव में झुक गई है। भारत सरकार ने कड़ी चेतावनी जारी की है, मैंने कल भी कहा था और आज भी कह रहा हूं कि संयुक्त राष्ट्र को बांग्लादेश के मामले संज्ञान लेकर हस्तक्षेप करना चाहिए।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Smart Meter की गड़बड़ियों को सरकार रही दूर, डिप्टी सीएम ने कहा ‘इनका लालटेन फूट…’

Pandit Nehru Pandit Nehru Pandit Nehru Pandit Nehru

Pandit Nehru

Dhanbad Encounter: नीरज सिंह हत्याकांड के आरोपी शिबू से पुलिस की...

धनबाद में पुलिस की शूटर सागर सिंह उर्फ शिबू से मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार शिबू ने नाइन एमएम पिस्टल से फायरिंग की, जवाबी...

Bihta Airport: विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही दिक्कतें जल्द...

 बिहटा एयरपोर्ट पर विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही समस्याओं को जल्द दूर करने का निर्देश दिया गया है। निर्माण, नालियों और रक्षा...

Patna Graduate Election: स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने नालंदा नेताओं के साथ...

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव को लेकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने नालंदा के जदयू नेताओं के साथ बैठक की। बूथ स्तर पर अभियान और...