रांची : Hemant Soren के चौथी बार सीएम बनने के साक्षी बने इंडिया गठबंधन के दिग्गज। मोरहाबादी मैदान में जेएमएम (झारखंड मुक्ति मोर्चा) के कार्यकारी अध्यक्ष Hemant Soren ने गुरूवार को झारखंड के 14वें सीएम के रूप में शपथ ली। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
चौथी बार झारखंड के सीएम बनकर 49 साल के Hemant Soren ने इतिहास रचा। इसका साक्षी बनने को शपथ ग्रहण समारोह में खुद Hemant Soren के पिता और राज्य के पूर्व सीएम शिबू सोरेन और उनकी मां रूपी सोरेन भी मंचासीन थे।
साथ ही इंडिया गठबंधन के तमाम दिग्गज भी झारखंड के सियासत के ऐतिहासिक पलों के गवाह बने।
शपथ ग्रहण में शामिल हुए इंडिया गठबंधन के दिग्गज नेता
मोरहाबादी मैदान में Hemant Soren के बतौर सीएम ऐतिहासिक शपथ ग्रहण कार्यक्रम में इंडिया गठबंधन के तमाम दिग्गज बारी-बारी से पहुंचे और सभी को मंच पर स्थान दिया गया।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मंच पर मौजूद थे। इसके अलावा राजद नेता तेजस्वी यादव, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव भी इस समारोह में शामिल हुए।

Hemant Soren के शपथ ग्रहण समारोह में कई राज्यों के सीएम भी पहुंचे
Hemant Soren के ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह में गुरूवार को कई राज्यों के सीएम भी पहुंचे। तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी झारखंड के मनोनीत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए रांची पहुंचीं।
समारोह में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार, मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शामिल हुए।
इस समारोह में अन्य प्रमुख दलों के नेता भी शामिल हुए। उनमें भाकपा (माले) लिबरेशन महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, आम आदमी पार्टी (आप) नेता अरविंद केजरीवाल, शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) नेता महबूबा मुफ्ती, तमिलनाडु से उदयनिधि स्टालिन, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार शामिल रहे।


















