जेबीवीएनएल ने बिजली बिल से जुड़ी समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों के नंबर जारी किए

रांची: झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने बिजली बिल समय पर न मिलने की समस्या को दूर करने के लिए उपभोक्ताओं के लिए क्षेत्रवार अधिकारियों के संपर्क नंबर जारी किए हैं। यह कदम उपभोक्ताओं की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

जेबीवीएनएल के अनुसार, डोरंडा, कुसई, तुपुदाना, हटिया, एचईसी और धुर्वा क्षेत्रों में ऊर्जा मित्र घर-घर जाकर बिजली बिल वितरित कर रहे हैं। लेकिन जिन क्षेत्रों में अभी तक ऊर्जा मित्र बिल नहीं पहुंचा पा रहे हैं, वहां के उपभोक्ता अब क्षेत्रीय अधिकारियों से संपर्क कर अपना बिजली बिल प्राप्त कर सकते हैं।

उपभोक्ता इन अधिकारियों से फोन या व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क कर अपनी उपभोक्ता संख्या साझा कर सकते हैं और अपना बिल निर्गत करवा सकते हैं।

इसके अलावा, जेबीवीएनएल ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए विशेष कैंप आयोजित करने की भी घोषणा की है। इससे बिजली बिल से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान हो सकेगा।

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...

Simdega Brown Sugar Case: सिमडेगा में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार...

झारखंड के सिमडेगा में पुलिस ने ब्राउन शुगर के कथित अवैध कारोबार का खुलासा करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया। 8.3 ग्राम ब्राउन...