बिजली बिल की समस्या पर उपभोक्ता कॉल कर सकेंगे जानकारी, JBVNL ने जारी किए प्रमंडलवार नंबर

रांची: स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल से जुड़ी समस्याओं को देखते हुए JBVNL ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए प्रमंडलवार बिलिंग पूछताछ कोषांग (Enquiry Cell) की स्थापना की है। उपभोक्ता अब अपने संबंधित विद्युत प्रमंडल के पूछताछ नंबर पर कॉल कर बिल संबंधी समस्याओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

रांची शहर में अब तक 3 लाख से अधिक घरों में स्मार्ट मीटर लग चुके हैं, जबकि बाकी जगहों पर यह कार्य जारी है। हालांकि, स्मार्ट मीटर लगने के बाद से उपभोक्ताओं को बिलिंग से संबंधित कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इन्हीं परेशानियों को ध्यान में रखते हुए JBVNL ने यह कदम उठाया है।

पूछताछ नंबर इस प्रकार हैं:

  • विद्युत आपूर्ति प्रमंडल कोकर: 6201382424

  • विद्युत आपूर्ति प्रमंडल रांची पश्चिम: 9341218831

  • विद्युत आपूर्ति प्रमंडल न्यू कैपिटल रांची: 7970802909

इन समस्याओं का समाधान मिलेगा:

इस पहल के तहत उपभोक्ता सीधे कॉल कर अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं और त्वरित समाधान की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, गर्मी के मौसम में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए निगम ने अपने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए हैं।

 

 

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...