डीजीपी अजय कुमार का तबादला, अनुराग गुप्ता को डीजीपी का प्रभार, कई अधिकारियों के तबादले

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर झारखंड सरकार ने गुरुवार देर शाम उच्चस्तरीय प्रशासनिक फेरबदल किया। वर्तमान डीजीपी अजय कुमार सिंह को झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड का अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक बनाया गया है। उनकी जगह सीआईडी के डीजी अनुराग गुप्ता को अतिरिक्त कार्यभार के तहत डीजीपी का प्रभार सौंपा गया है।

इसके अलावा, मंजूनाथ भजंत्री की रांची डीसी के रूप में वापसी हुई है। उन्हें रांची के बंदोबस्त पदाधिकारी का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं, रांची डीसी रहे वरुण रंजन को झारखंड औद्योगिक आधारभूत संरचना विकास निगम के निदेशक और खान आयुक्त के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

देवघर में भी बड़ा बदलाव हुआ है। अजीत पीटर डुंगडुंग को देवघर के एसपी के पद पर पुनः नियुक्त किया गया है। उन्हें जैप-5 देवघर का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। वहीं, देवघर के वर्तमान एसपी अंबर लकड़ा को जैप-3 गोविंदपुर का कमांडेंट और पुलिस अधीक्षक रेल धनबाद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

यह फेरबदल चुनाव आयोग के निर्देश के बाद हटाए गए अधिकारियों की वापसी और नई प्रशासनिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...