Advertisment

देवघर: मिड डे मील के पैसे के विवाद में पारा टीचर ने प्रधान शिक्षिका को मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार

देवघर:  उत्क्रमित मध्य विद्यालय चितरपोका में गुरुवार को एक चौंकाने वाली घटना घटी, जब पारा शिक्षक शैलेश यादव ने प्रधान शिक्षिका चांदनी कुमारी पर स्कूल के क्लासरूम में गोली चला दी।

घटना उस समय हुई जब शिक्षिका चांदनी कुमारी बच्चों को पढ़ा रही थीं। शैलेश यादव अचानक क्लासरूम में घुसा और दो गोलियां चलाईं। पहली गोली चूक गई, लेकिन दूसरी गोली चांदनी कुमारी के दाहिने हाथ में लगी। घायल शिक्षिका को तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

इस घटना के बाद आरोपी शैलेश यादव फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने उसे कुछ ही समय में गिरफ्तार कर लिया।

शिक्षिका चांदनी कुमारी ने बताया कि शैलेश यादव मिड डे मील योजना के तहत मिलने वाले पैसों में हिस्सा मांग रहा था। उनके इनकार करने पर उसने जानलेवा हमला किया। सौभाग्य से गोली हाथ में लगी, जिससे उनकी जान बच गई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। इस घटना ने स्कूलों में सुरक्षा और आपसी विवादों के बढ़ते खतरों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

AHA Fashion Store Ranchi: रांची की महिलाओं के लिए बड़ी खबर!...

AHA Fashion Store Ranchi: शहर के मोरहाबादी अंतु चौक में AHA Fashion Store का भव्य उद्घाटन किया गया। रांची की मेयर रोशनी खलखो ने...

JioBlackRock Mutual Fund: 17 अगस्त से Regular Plan शुरू, निवेशकों को...

JioBlackRock Mutual Fund: जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड और ब्लैकरॉक की 50:50 संयुक्त उद्यम कंपनी जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने म्यूचुअल फंड निवेश को...

Jio Prime: ₹300 में एक साल तक रिचार्ज की कीमत लॉक,...

Jio Prime, मुंबई: मोबाइल रिचार्ज की कीमतों में बदलाव की चिंता कर रहे जियो ग्राहकों के लिए कंपनी ने Jio Prime नाम से एक...