Cooperative विभाग की योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए आयोजित किया जायेगा ‘सहकारिता चौपाल’

मंजेश कुमारCooperative

पटना: राज्य में सरकार योजनाओं की जानकरी आमजन तक पहुंचाने के लिए लगातार अलग अलग तरह से जागरूकता अभियान चलाती है। राज्य सरकार सहकारिता विभाग भी लोगों के लिए एक से एक उपयोगी योजनाएं बनाती है। लेकिन अक्सर देखा जाता है कि सरकारी योजनाओं की जानकारी आमजन को सही ढंग से मिल ही नहीं मिल पाती है जिसकी वजह से लोग उसका लाभ नहीं उठा पाते हैं। इन योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए अब बिहार की सहकारी विभाग ने ‘सहकारी चौपाल’ नामक एक योजना लाने जा रही है।

सहकारी चौपाल योजना के तहत लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाई जाएगी। मामले में सहकारिता विभाग के मंत्री प्रेम कुमार ने बताया कि सहकारिता चौपाल के माध्यम से सहकारी समितियों, किसानों और अन्य हितकारकों के बीच संवाद और सहयोग को बढ़ावा देगा। इसके माध्यम से स्थानीय स्तर पर उठाई गई समस्याओं के समाधान हेतु कदम उठाये जा सकेंगे।

इसके माध्यम से पैक्स, मत्स्यजीवी, प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समिति, बुनकर, मधुमक्खी आदि के संबंधित सभी सहकारी समितियों के सदस्यों को विभिन्न विभागों के द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसके माध्यम से आम लोगों और सहकारी समितियों के सदस्यों से समस्या और सुझाव भी प्राप्त किये जा सकेंगे और उनका समाधान करने की दिशा में काम किया जायेगा।

प्रखंड स्तर पर आयोजित किया जायेगा सहकारिता चौपाल

मंत्री प्रेम कुमार ने बताया कि सहकारिता चौपाल कार्यक्रम के पहले चरण में प्रखंड स्तर पर सहकारी चौपाल आयोजित किया जायेगा। चौपाल में सहायक निबंधक, सहयोग समितियां / जिला सहकारिता पदाधिकारी आमंत्रित सदस्य के रूप में भाग लेंगे।

प्रखंड स्तर पर आयोजित सहकारी चौपाल में स्थानीय भाषाओँ में नुक्कड़ नाटक द्वारा पैक्सों में सदस्यता, अधिप्राप्ति, सब्जी उत्पादक सहयोग समिति, प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र, कॉमन सर्विस सेंटर, माइक्रो एटीएम की सुविधा, पेट्रोल डीजल आउटलेट, दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति, मुख्यमंत्री हरित कृषि संयंत्र योजना, बिहार राज्य फसल सहायता योजना आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी। पैक्स को भी वन स्टॉप शॉप के रूप में विकसित करने के लिए नुक्कड़ नाटक का सहयोग लिया जायेगा।

प्रचार रथ कराया जायेगा भ्रमण

सहकारिता चौपाल कार्यक्रम के दुसरे चरण में पैक्स मुख्यालय में सहकारिता प्रसार पदाधिकारी की अध्यक्षता में किसान संवाद आयोजित किया जायेगा। इसमें किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक, प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी को भी आमंत्रित किया जायेगा। इसके साथ ही किसान संवाद हेतु विभागीय योजनाओं को प्रदर्शित करने वाले प्रचार रथ को राज्य के सभी पंचायत और प्रखंड में भ्रमण कराया जायेगा। इस दौरान लोगों को सहकारी योजनाओं की जानकारी दिए जाने के साथ ही सुझाव भी संग्रहित किये जायेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   JDU को बड़ा झटका, पूर्व एमएलसी ने छोड़ी पार्टी, दिया बड़ा बयान…

Cooperative Cooperative Cooperative Cooperative Cooperative

Cooperative

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img