JDU को बड़ा झटका, पूर्व एमएलसी ने छोड़ी पार्टी, दिया बड़ा बयान…

297
JDU
JDU को बड़ा झटका, पूर्व एमएलसी ने छोड़ी पार्टी, दिया बड़ा बयान...
Advertisment

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाली पार्टी जदयू को एक बड़ा झटका लगा है। नीतीश कुमार की पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि उन्होंने अपना इस्तीफा देने के बाद भी पार्टी या पार्टी अध्यक्ष नीतीश कुमार से किसी तरह की शिकायत की बात नहीं कही लेकिन उन्होंने सीतामढ़ी के सांसद देवेश चन्द्र ठाकुर पर बड़ा आरोप लगाया है। जदयू के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व एमएलसी रामेश्वर महतो ने सीतामढ़ी के सांसद देवेश चन्द्र ठाकुर पर पार्टी को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

Advertisment

उन्होंने कहा कि सीतामढ़ी के सांसद देवेश चन्द्र ठाकुर को मुख्यमंत्री ने राजनीति सिखाई, एमएलसी बनाया और उनकी इक्षा के अनुरूप लोकसभा का टिकट दे कर सांसद भी बनाया लेकिन वे उसी नीतीश कुमार और पार्टी के विरुद्ध में बोलते रहते हैं। लोकसभा चुनाव में उनके लिए हमने भी चुनाव प्रचार किया था और उनकी जीत के लिए दिन रात एक कर दिया था और वे मेरे बारे में भी क्षेत्र में भला बुरा बोलते रहते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जब डॉ वरुण को टिकट दिया था तब देवेश चन्द्र ठाकुर ने नीतीश कुमार पर दस करोड़ में टिकट बेचने का आरोप लगाया था।

आज तक नीतीश कुमार पर एक रूपये इधर उधर करने का आरोप नहीं लगा है और देश में ऐसा कोई व्यक्ति नहीं है जो नीतीश कुमार पर आरोप लगा सके। पूर्व एमएलसी रामेश्वर महतो ने मुख्यमंत्री पर लापरवाही का आरोप लगाया और कहा कि अब वे पार्टी पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने पार्टी चलाने की जिम्मेवारी जिसके हाथ में दी है वह लोग सिर्फ अपने लोगों को सेट करने में लगे हुए हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Education Department ने की बड़ी कार्रवाई, दो बड़े अधिकारियों को किया सस्पेंड

JDU JDU JDU  JDU

JDU

Advertisement