Gumla : उप विकास आयुक्त ने सीएसआर मामलों को लेकर कंपनी तथा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

Gumla : उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में उद्योग विभाग एवं सीएसआर मामलों को लेकर कंपनी तथा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त ने पदाधिकारियों द्वारा प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर सीएसआर कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य रूप से सीएसआर हिंडालको कंपनी अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों के विकास करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।

प्रबंधक (सीएसआर ) हिंडाल्को कंपनी द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, विभिन्न संरचनाओं के निर्माण आदि के कार्य किए जा रहे हैं। उक्त सभी कार्यों की उप विकास आयुक्त ने बिंदुवार समीक्षा की। इस दौरान सीएसआर मद से आवासीय विद्यालयों की मरम्मती, विद्यालयों एवं सभी जगह जलमीनार, स्कूलों में पानी की सुविधा, आंगनवाड़ी केंद्रों, साथ ही स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों, आदि की समीक्षा की।

उप विकास आयुक्त ने हिंडालको कंपनी को पीएचडी विभाग के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सीएसआर के क्षेत्रों में सभी ग्रामों-टोलों अंर्तगत प्राकृतिक जल स्रोतों को चिन्हित करते हुए, उससे आस पास के गांव तक पेय जल आपूर्ति के कनेक्शन करने हेतु निर्देश दिए गए एवं योजना तैयार करने की बात कही, उन्होंने शत प्रतिशत ग्रामों टोलों में पानी की सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही।

उप विकास आयुक्त ने सीएसआर क्षेत्र अंर्तगत संचालित अस्पतालों में हिंडालको को डॉक्टर्स, एएनएम एवं जीएनएम के रिक्त पदों पर नियुक्ति करने का निर्देश दिया। साथ ही नेतरहाट स्थित बने अस्पताल की स्थिति की जानकारी लेते हुए वहां भी पानी की आपूर्ति को दुरुस्त करने को कहा गया। सीएसआर क्षेत्र अंर्तगत संचालित आवासीय विद्यालयों में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन करने हेतु निर्देश दिए गए, साथ ही सभी जगह हेल्थचेक्प कैम्प अयोजन करने को कहा गया।

इस दौरान माइनिंग वाले क्षेत्रों में मत्स्य पालन हेतु तालाब निर्माण करने की भी बात कही, उन्होंने कहा कि इस कार्य हेतु मत्स्य विभाग से समन्वय स्थापित करते का निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त के द्वारा हिंडाल्को को टी.बी. मरीजों को ससमय कीट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा अन्य कई मुख्य बिंदुओं पर चर्चा करते हुए उप विकास आयुक्त द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

बैठक में उपस्थित

बैठक में मुख्य रूप से जीएम डीआईसी, सिविल सर्जन, जिला खनन पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी घाघरा, विशुनपुर, अंचल अधिकारी विशुनपुर, घाघरा, हिंडालको सीएआर मैनेजन घाघरा एवं विशुनपुर के अलावा अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Saffrn

Trending News

Jharkhand Sand Crisis: 444 में सिर्फ 13 बालू घाटों की लीज...

 झारखंड में बालू घाटों की टेंडर प्रक्रिया में देरी से अवैध बालू कारोबार बढ़ा। 444 घाटों में सिर्फ 13 की लीज फाइनल, कई जिलों...

Jamshedpur Heatwave: बॉक्सिंग प्रैक्टिस के दौरान 16 वर्षीय खिलाड़ी की मौत,...

जमशेदपुर में भीषण गर्मी के बीच बॉक्सिंग प्रैक्टिस कर रहे 16 वर्षीय खिलाड़ी की मौत। डॉक्टरों ने Heatwave और हार्ट अटैक की आशंका जतायी। Jamshedpur...

Ganga Dussehra 2026: उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में मनाया जाएगा गंगा दशहरा, स्नान...

 गंगा दशहरा 26 मई 2026 को मनाया जाएगा। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र और रवि योग में पड़ रहे इस पर्व पर गंगा स्नान, दान और पूजा...

South India Train Rush: वेल्लोर और बेंगलुरू जाने वाली ट्रेनों में...

रांची से दक्षिण भारत जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ और लंबी वेटिंग। वेल्लोर इलाज और नौकरी-पढ़ाई के कारण बढ़ी यात्रियों की संख्या, नई...

Dhanbad Cyber Crime: APK File से करोड़ों की ठगी करने वाला...

धनबाद में APK फाइल के जरिए करोड़ों की साइबर ठगी करने वाले हाईटेक गिरोह का खुलासा। I4C टीम जांच में जुटी, पांच साइबर अपराधी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img