PACS Election के समय घर में घुस पुलिसकर्मियों ने की तोड़फोड़, वीडियो वायरल होने के बाद अब…

कैमूर: कैमूर में एक घर में घुस कर पुलिसकर्मियों के द्वारा तोड़फोड़ का एक सीसीटीवी फूटेज सामने आया है। पुलिसकर्मियों के द्वारा तोड़फोड़ का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है साथ ही पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगा है। मामला पैक्स चुनाव के दौरान 29 नवंबर की बताई जा रही है। वायरल वीडियो के बारे में कहा जा रहा है कि कुदरा थाना की पुलिस ने ससना पंचायत में पैक्स चुनाव के दौरान बूथ पर हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ते हुए एक घर में घुसी और वहां तोड़फोड़ किया।

पुलिस के द्वारा तोड़फोड़ का मामला सामने आने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। मामले में मोहनिया के एसडीपीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि ससना पंचायत में पैक्स चुनाव के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने बूथ पर जबरदस्ती घुसने की कोशिश का प्रयास किया था। बूथ पर तैनात सेक्टर पदाधिकारी और सेक्टर पुलिस पदाधिकारी ने त्वरित कार्रवाई कर असामाजिक तत्वों को बूथ से खदेड़ दिया था। इस दौरान असामाजिक तत्वों ने पुलिस बल पर पथराव भी किया था। पुलिस टीम मामले के सत्यापन में गई थी और इसी दौरान तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है।

वीडियो सामने आने के बाद हमलोग मामले की जांच कर रहे हैं। दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसडीपीओ ने बताया कि पैक्स चुनाव के दौरान बूथ में घुसने की कोशिश और पुलिस पर पथराव मामले में अब तक करीब 100 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है जबकि दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  विद्यालयों में आयोजित किये जायेंगे Olympiad, शनिवार को

कैमूर से देवव्रत तिवारी की रिपोर्ट

PACS Election PACS Election PACS Election

PACS Election

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...