7 दिसंबर को युवा JDU का सम्मेलन, बैठक में शामिल हुईं मनोरमा देवी

गया : बिसार तालाब स्थित जदयू कार्यालय में बेलागंज की नवनिर्वाचित विधायक मनोरमा देवी का युवा जदयू के जिलाध्यक्ष कुमार गौरव उर्फ गौरव सिन्हा के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर अपने संबोधन में विधायक मनोरमा देवी ने प्रशंसा करते हुए कहा कि युवा जदयू के जिलाध्यक्ष कुमार गौरव उर्फ गौरव सिन्हा ने भी चुनाव में अपने युवा साथियों के साथ काफी सहयोग किया। इसके लिए युवा जदयू के सभी साथियों को धन्यवाद देती हूं।

इसके अलावे आगामी सात दिसंबर को गया में होने वाले जिला सम्मेलन को युवा जदयू के जिलाध्यक्ष कुमार गौरव उर्फ गौरव सिन्हा की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि जिला सम्मेलन को सफल बनाने के लिए हर स्तर पर काम किया जा रहा है। साथ ही एक हजार से अधिक युवा साथी इस सम्मेलन में भाग लेंगे। इस बैठक में गया जिले के सभी प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्ष और सचिव भी इस बैठक में शामिल हुए। स्वागत समारोह सह बैठक में जिलाध्यक्ष द्वारिका दांगी, अवध बिहारी पटेल, शिवा पांडे, शंकर कुमार, अभिषेक कुमार, तरुण कुमार, दानिश राजा, बागी कुमार, विवेक पासवान, मोहित कुमार, मोनू त्रिपाठी, अजित सिन्हा, बीरेंद्र राय, वॉर्नर और सैकड़ों युवा साथी शामिल हुए।

यह भी पढ़े : चिराग पासवान को बड़ा झटका, Gaya में युवा विंग की पूरी कमेटी ने दिया सामूहिक इस्तीफा

यह भी देखें :

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Jio Games पर आया ‘Cricket 26’, ₹48 से शुरू होगा प्रीमियम...

Cricket 26 Jio Games: क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। अब महंगा गेम खरीदने या गेमिंग कंसोल पर बड़ी रकम खर्च किए बिना...

PMAY-U 2.0 Bihar: ‘सबके लिए आवास’ की राह में बिहार की...

PMAY-U 2.0 Bihar: प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) 2.0 के क्रियान्वयन में बेहतर प्रदर्शन के लिए बिहार को दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया...

Giridih Tree Plantation: गिरिडीह में विद्यार्थियों संग नगर आयुक्त ने लगाए...

Giridih Tree Plantation: पांडेयडीह स्थित निजी विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं के...