मोतिहारी : ठंड का समय चल रहा है और ठंड में कोहरे का फायदा उठाकर अपराधी चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने इससे निपटने के लिए मोतिहारी जिले के सभी 750 चौकीदारों के साथ वीसी से बैठक किया। साथ ही जिले में क्राइम कंट्रोल को लेकर कई आदेश दिए। चाहे वो शराब हो या अपराध की सूचना हो। साथ ही उन्होंने कहा कि रात्रि में ड्यूटी करने वालो को चौकीदार को जैकेट और पुलिस टॉर्च दिया जाएगा। ताकि वो रात में अपने ग्रामीण क्षेत्रों ने घूम-घूमकर अपने क्षेत्रों पर नजर रखेंगे।
आपको बताते चलें कि इन दिनों मोतिहारी में कंट्रोल को लेकर मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात कई अभियान चला रहे हैं। साथ ही बिहार में पूर्ण शराबबंदी है तो मोतिहारी जिले में शराब पर कैसे रोक लगे इसको लेकर एसपी ने कई दिशा निर्देश दे चुके हैं। शराब से जुड़े लोगों को पकड़ कर कार्रवाई की जाए। इसको लेकर चौकीदार को भी अब अहम भूमिका दी गई है। ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में जो लोग शराब का सेवन या भंडारण करते हैं उसका सूचना संकलन कर अधिकारी को देना होगा। ताकि मोतिहारी जिले में शराबबंदी प्रभावित ढंग से लागू हो। मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात की माने तो अच्छे काम करने वालो को रिवार्ड और 26 जनवरी को गांधी मैदान में सम्मानित किया जाएगा। बैंक और एटीएम के आसपास भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी।
यह भी पढ़े : 90 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
यह भी देखें :
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट


















