मोतिहारी पुलिस ने भू-माफिया सुधीर श्रीवास्तव को किया गिरफ्तार

मोतिहारी : मोतिहारी पुलिस ने भू-माफिया सुधीर श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया, जो लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। एसपी स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। सुधीर पर 15 हजार का इनाम था। बिहार के मोतिहारी से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, मोतिहारी पुलिस ने पूर्वी चंपारण के सबसे बड़े भू-माफिया कहे जाने वाले सुधीर श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया है।

DIARCH Group 22Scope News

मोतिहारी के राजाबाजार इलाके का रहने वाला सुधीर लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था

बताया जा रहा है कि मोतिहारी के राजाबाजार इलाके का रहने वाला सुधीर लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। उसके खिलाफ दर्जनों मामले दर्ज हैं और जमीन कब्जा करने से लेकर अवैध सम्पत्ति बनाने तक के कई गंभीर आरोप लगे हैं। एसपी स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व में पुलिस ने भू-माफिया के खिलाफ कड़ा अभियान छेड़ रखा है। इसी कड़ी में मुफस्सिल थाना पुलिस ने सुधीर श्रीवास्तव को दबोच लिया। खास बात यह है कि सुधीर पर 15 हजार का इनाम भी घोषित था।

यह भी देखें :

अब न सिर्फ उसके आपराधिक मामलों की जांच होगी, बल्कि उसकी अवैध संपत्ति को भी जब्त किया जाएगा – SP

गिरफ्तारी के बाद एसपी ने साफ कहा है कि अब न सिर्फ उसके आपराधिक मामलों की जांच होगी, बल्कि उसकी अवैध संपत्ति को भी जब्त किया जाएगा। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सुधीर श्रीवास्तव का नाम सुनते ही इलाके में खौफ पैदा हो जाता था। आरोप है कि उसने दबंगई और फर्जीवाड़े के बल पर कई एकड़ जमीन पर कब्जा कर लिया था। यही नहीं, शहर और ग्रामीण इलाकों में उसकी पकड़ इतनी मजबूत थी कि लोग उसके खिलाफ बोलने से भी डरते थे।

यह भी पढ़े : ट्रेन में सवार कुत्ता के कारण रक्सौल स्टेशन पर 35 मिनट रूकी रही ट्रेन…

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...