मोतिहारी मेयर के पति देवा गुप्ता पर एक लाख का इनाम, 100 अपराधियों की सूची से मचा हड़कंप

मोतिहारी : मोतिहारी की मेयर प्रीति कुमारी के पति और राजद नेता देवा गुप्ता की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। कुख्यात अपराधी के रूप में चिन्हित देवा गुप्ता पर मोतिहारी पुलिस अधीक्षक (SP) स्वर्ण प्रभात ने एक लाख रुपए के इनाम की घोषणा की है। देवा गुप्ता पर हत्या, रंगदारी और जमीन कब्जा सहित कुल 28 संगीन मामले दर्ज हैं। जिनमें से दो मामलों में वे अब भी फरार बताए जा रहे हैं।

जिले में सक्रिय और फरार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के तहत 100 अपराधियों की एक सूची तैयार की है – SP स्वर्ण प्रभात

दरअसल, मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने जिले में सक्रिय और फरार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के तहत 100 अपराधियों की एक सूची तैयार की है। इस सूची में शराब माफिया, भू-माफिया, हत्या, लूट, डकैती और चोरी जैसे गंभीर मामलों के आरोपी शामिल हैं। इस सूची को अनुमोदन के लिए डीआईजी के पास भेजा गया है। सूची में सबसे ऊपर नाम है मोतिहारी मेयर प्रीति कुमारी के पति और राजद के मोतिहारी से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विवाह उर्फ देवा गुप्ता का है।

SP स्वर्ण ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा- जिन अपराधियों पर इनाम घोषित किया गया है

एसपी स्वर्ण प्रभात ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि जिन अपराधियों पर इनाम घोषित किया गया है। यदि वे 10 दिनों के भीतर पुलिस या न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के इस सख्त रुख से जिले के अपराधियों में हड़कंप मच गया है। देवा गुप्ता के अलावा पुलिस ने अन्य कुख्यात अपराधियों पर भी इनाम घोषित किया है। शराब माफिया राजेश राय पर 35 हजार रुपए का इनाम रखा गया है। राजेश राय पर 22 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें से एक मामले में वह अब भी फरार चल रहा है। वहीं स्प्रिट माफिया रणजीत गुप्ता पर 20 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की गई है। पुलिस द्वारा कुल 100 अपराधियों को चिन्हित कर उन पर इनाम घोषित किए जाने से जिले में अपराध के खिलाफ बड़ा संदेश गया है। आम नागरिकों और शहरवासियों में पुलिस की इस कार्रवाई की जमकर सराहना हो रही है।

आने वाले दिनों में फरार अपराधियों के खिलाफ और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी – SP

लोगों का कहना है कि लंबे समय से अपराध और अपराधियों के आतंक से परेशान जिले में पुलिस का यह कदम कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में अहम साबित होगा। एसपी स्वर्ण प्रभात ने दो टूक कहा है कि अपराधी चाहे जितना प्रभावशाली क्यों न हो, कानून से ऊपर कोई नहीं है। आने वाले दिनों में फरार अपराधियों के खिलाफ और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : रक्सौल बॉर्डर से नार्को-आतंक नेटवर्क का भंडाफोड़, सेना का भगोड़ा जवान गिरफ्तार…

सोहराब आलम की रिपोर्ट

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...