Giridih Crime : ड्रोन से जंगल में उत्पाद विभाग की छापेमारी, भारी मात्रा में शराब बरामद

Giridih Crime : गिरिडीह और नवादा उत्पाद विभाग के द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब बरामद किया है। उत्पाद विभाग ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से तिसरी के थानसिंहडीह ओपी अंतर्गत कारीपहाड़ी क्षेत्र के घने जंगल में ड्रोन के मदद से छापामारी की गई। छापामारी का नेतृत्व रवि रंजन, अवर निरीक्षक उत्पाद, गिरिडीह द्वारा किया गया।

ये भी पढ़ें- Ranchi Crime : परीक्षा देने आई नाबालिग युवती के कपड़े उतरवाए और अश्लील हरकत करते हुए… 

Giridih Crime : 350 लीटर शराब बरामद

इस दौरान ड्रोन के मदद से कारीपहाड़ी के घने जंगल को स्कैन किया गया। जिसके उपरांत अवैध शराब के अड्डे तक पहुंच अवैध शराब बनाने वाले उपकरण, जावा महुआ एवम् भट्ठी को नष्ट किया गया और जावा, महुआ को जब्त किया गया। साथ ही अवैध चलाई शराब कारोबारी के विरुद्ध फ़रार अभियोग दर्ज किया गया। इस दौरान जावा महुआ 8600 किलो ग्राम और 350 लीटर शराब बरामद किया गया।

ये भी पढ़ें- Breaking : सीएम हेमंत सोरेन से विधायक रामेश्वर उरांव ने की मुलाकात… 

छापामारी दल में रवि रंजन, अवर निरीक्षक उत्पाद, गिरिडीह, अमित चौधरी, पुलिस अवर निरीक्षक-सह-थाना प्रभारी, लोकायनयनपुर थाना, निरज कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक-सह-थाना प्रभारी, थानसिंहडीह थाना, राजेश कुमार पटेल, अवर निरीक्षक उत्पाद, मध निषेध विभाग, नवादा ज़िला, बिहार, ड्रोन प्रभारी, मध निषेध विभाग, नवादा ज़िला, बिहार एवं सशस्त्र बल के जवान एवम् अन्य शामिल थे।

गिरिडीह से सागर गुप्ता की रिपोर्ट—

बांकीपुर उपचुनाव : BJP ने उम्मीदवार का किया ऐलान, अभिषेक कुमार...

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। पार्टी ने बांकीपुर विधानसभा सीट...

चंचल नगर में संदिग्ध बम विस्फोट, 2 मजदूर घायल, जमीन विवाद...

दरभंगा : दरभंगा जिले के पतोर थाना क्षेत्र के चंचल नगर में मंगलवार को बाउंड्री वॉल निर्माण के दौरान हुए संदिग्ध बम विस्फोट में...

मुख्यमंत्री ने कहा- बिहार में अपराधियों व घुसपैठियों के खिलाफ जीरो...

अररिया : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज अररिया जिले के फारबिसगंज प्रखंड अंतर्गत हरिपुर पंचायत सरकार भवन परिसर में आयोजित सहयोग शिविर में भाग...