मानव तस्करी के विरुद्ध एनआइए की बड़ी छापेमारी, झारखंड में भी जांच जारी

रांची: मानव तस्करी के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने गुरुवार को छह राज्यों में 22 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई झारखंड में चल रही एक महत्वपूर्ण जांच से जुड़ी हुई है, जिसमें एनआइए मानव तस्करी के आरोपों की जांच कर रही है।

झारखंड पुलिस के खूंटी स्थित एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा 2019 में दर्ज एक प्राथमिकी को टेकओवर करते हुए एनआइए ने 13 जून 2020 को अपनी एफआईआर दर्ज की थी। इस मामले में आरोप था कि झारखंड की आदिवासी युवतियों को नौकरी दिलाने के नाम पर प्लेसमेंट एजेंसियां दिल्ली और अन्य महानगरों में ले जाकर उन्हें बेच रही थीं।

एनआइए की जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण खुलासे हुए, जिसके बाद रांची स्थित विशेष अदालत में मानव तस्करी के आरोपित पन्ना लाल महतो, सुनीता देवी, गोपाल उरांव और शिव शंकर गंझू के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई। हालांकि, मामले की जांच अभी भी जारी है और एनआइए आगे की कार्रवाई करने में जुटी हुई है।

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...