Gaya में बाल विवाह और महिला हिंसा के खिलाफ जनजागरूकता रैली

गया: बाल विवाह और महिला हिंसा उन्मूलन के मद्देनजर जिले में विशेष अभियान की शुरुआत की गई है। महिला एवं बाल विकास निगम व समाज कल्याण विभाग के निर्देश पर जिला प्रोग्राम पदाधिकारी के नेतृत्व में इस अभियान का आयोजन किया जा रहा है। प्रखंड स्तर से लेकर पंचायत और आंगनबाड़ी केंद्र तक वन स्टॉप सेंटर और विभिन्न एनजीओ मिल कर इसे सफल बनाने में जुटे हैं।

इस अभियान का उद्देश्य गया जिले को बाल विवाह और महिला हिंसा मुक्त बनाना है। दावा किया जा रहा है कि यह देश के लिए एक आदर्श स्थापित करेगा। वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक आरती कुमारी ने बताया कि जिला समाहरणालय स्थित केंद्र में रोजाना 50-100 लोग काउंसलिंग के लिए आते हैं। इनकी समस्याओं के समाधान के साथ-साथ उन्हें बाल विवाह और महिला हिंसा के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को वन स्टॉप सेंटर द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में बाल विवाह, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, छेड़छाड़ और कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। नारों और संदेशों के माध्यम से आम जनता को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में आरती कुमारी, केस वर्कर अर्चना सिन्हा, जीएनएम रीता कुमारी और समाहरणालय के कर्मियों के साथ बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

उन्होंने कहा कि यह अभियान न केवल समाज को जागरूक कर रहा है, बल्कि लोगों को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति भी संवेदनशील बना रहा है। ऐसे प्रयासों से गया जिले में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    मधेपुरा में ADM के विरोध में छात्रों ने किया पुतला दहन

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Gaya Gaya Gaya

Gaya

Ranchi Bar Raid: रांची के 10 से ज्यादा बारों में देर...

Ranchi Bar Raid: राजधानी रांची में शनिवार देर रात पुलिस की गाड़ियों के सायरन कई इलाकों में सुनाई दिए। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश...

Jharkhand Crime: गड्ढे के विवाद में खूनी संघर्ष, भुजली से हमले...

 देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र के अंधारी गादर लाखजोड़ा गांव में गड्ढे को लेकर विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया। भुजली से हमले...

Bihar Teacher 7th Pay Commission: सातवें वेतनमान पर बड़ा अपडेट, कमेटी...

Bihar Teacher 7th Pay Commission, पटना: बिहार में शिक्षकों के सातवें वेतनमान को लेकर सरकार ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी...