Advertisment

Begusarai में छात्रों के साथ ग्रामीण उतरे सड़क पर, एनएच जाम कर…

बेगूसराय: Begusarai में स्कूल दूसरी जगह पर शिफ्ट करने के विरोध में छात्र समेत ग्रामीणों ने एनएच जाम कर दिया और जम कर हंगामा किया। छात्र और ग्रामीणों ने एनएच पर कुर्सी टेबल रख कर सड़क जाम कर दिया और जम कर नारेबाजी की। एनएच जाम होने की वजह से सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोगों का कहना था कि स्कूल कहीं दुसरे जगह पर स्थानांतरित किये जाने से गांव के छात्रों को काफी परेशानी होगी। लोगों ने प्रशासन से मांग की कि वर्तमान में जहां विद्यालय है वहीं पर व्यवस्था कर बच्चों का पठन पाठन किया जाए।

ग्रामीणों ने कहा कि इस विद्यालय में 200 बच्चे पढ़ाई करते हैं और इस स्कूल में परिवार के तरह सभी बच्चे आते हैं और पढ़ कर जाते हैं। उन लोगों का मांगे की इसी जगह स्कूल स्थापित रहे ताकि बच्चे को पढ़ाई लिखाई में कोई दिक्कत ना हो। उन्होंने कहा कि अगर इस जगह से दूसरे जगह स्कूल जाता है तो यहां के बच्चे को पढ़ाई करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पर पड़ेगा क्योंकि एनएच 31 पर लगातार दुर्घटना होते रहता है जिसके कारण से बच्चे दूसरे जगह स्कूल नहीं जा पाएंगे। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन से स्कूल वर्तमान जगह पर ही रहने देने की मांग की है।

फिलहाल छात्र-छात्राओं के साथ-साथ ग्रामीण अपनी मांगों को एनएच 31 पर काफी देर तक जमे रहे। मामले की जानकारी मिलने के बाद कई थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर छात्र एवं छात्राओं सहित ग्रामीणों को समझा बुझा कर जाम को खत्म करवाया। बता दें कि बेगूसराय से खगड़िया के बीच एनएच 31 को फोरलेन में तब्दील किया जा रहा है। एनएच निर्माण में बीच में बेगूसराय के मोसादपुर में स्थित प्राथमिक विद्यालय का कुछ भाग बाधक बन रहा था जिसके बाद उस हिस्से को तोड़ दिया गया।

अब एनएचएआई स्कूल को कहीं अन्यत्र स्थानांतरित करने की बात कही है जिसके बाद छात्रों और ग्रामीणों में आक्रोश उबल पड़ा। लोगों ने कहा कि स्कूल का जितना हिस्सा बचा हुआ है उसी में पढाई की व्यवस्था की जाये। स्थानीय लोगों ने कहा कि उन लोगों के द्वारा एनएच के निर्माण में कोई बाधा उत्पन्न नहीं की जा रही है। लेकिन विद्यालय का जो भी भाग बचा हुआ है। उतने में ही जिला प्रशासन को विद्यालय संचालन की व्यवस्था करनी चाहिए जिससे कि छात्र-छात्राओं के पढ़ाई एवं उनकी सुरक्षा पर कोई खतरा उत्पन्न ना हो और विद्यालय को पूर्व की तरह यही संचालित किया जाए।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Action: अब तक 189, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों को सुधारने में जुटे हैं मंत्री

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट
Begusarai Begusarai Begusarai Begusarai Begusarai

Begusarai

Highlights

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड से खुली...

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग ने राजधानी रांची में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए बड़ी कार्रवाई की है।...

JPSC CID Investigation: 8 घंटे की पूछताछ के बाद CID का...

JPSC CID Investigation: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में कथित गड़बड़ियों की जांच कर रही CID ने मामले में अपनी कार्रवाई तेज़ कर दी है।...

Khunti Mob Lynching Case: बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों का...

Khunti Mob Lynching Case: झारखंड के खूंटी ज़िले से एक घटना सामने आई है, जहां बकरी चोरी के शक में ग्रामीणों ने दो युवकों की...