उत्पाद व मद्य निषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 पदाधिकारी निलंबित

पटना : बिहार सरकार के उत्पाद एवं निबंधन मद्य निषेध विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। भ्रष्टाचार में लिप्त चार पदाधिकारी पर मद्य निषेध विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सभी को विभाग ने निलंबित किया। अवैध राशि मांग करने के मामले में चार अधिकारी को निलंबित किया गया है। पूर्णिया जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार के आदेश पर उत्पाद विभाग इंस्पेक्टर सहित चार कर्मी को निलंबित किया गया है। गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार आरोपी के परिजन को कार्यालय बुला कर टॉर्चर करने और रिश्वत मांगने के मामले में जिला पदाधिकारी ने मद्य निषेध विभाग के सहायक आयुक्त को मामले की जांच का निर्देश दिया था।

सहायक आयुक्त की जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर डीएम कुंदन कुमार ने सभी आरोपियों पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने के लिए वरीय अधिकारी को रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया था। इसके बाद सहायक आयुक्त मद्य निषेध नीरज कुमार ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपी सुमन कुमार झा, अवर निरीक्षक मद्य निषेध चंदन कुमार, सहायक अवर निरीक्षक मद्य दिनेश कुमार दास एवं प्रदीप कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन की कार्रवाई विभाग के द्वारा की जाएगी। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महेंद्रपुर निवासी सोनू कुमार पोद्दार ने उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर सुमन झा, दिनेश दास और प्रदीप कुमार पर ऑफिस बुलाकर टॉचर करने एवं रूपए मांगने का आरोप लगाया था।

यह भी देखें : 

उत्पाद-सह-निबंधन महानिरीक्षक आयुक्त रजनीश कुमार सिंह के आदेश पर मद्य निषेध विभाग के चार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। यह कार्रवाई भेजे उस शिकायत के आधार पर की गई है, जिसमें सोनू कुमार पोद्दार ने एक दिसंबर की रात को व्हाट्सएप पर एक आवेदन और ऑडियो रिकॉर्डिंग भेजकर आरोप लगाया था। आयुक्त ने मामले की सत्यता की जांच के लिए सहायक आयुक्त मद्यनिषेध, पूर्णिया को निर्देश दिया, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई।
शिकायत में निरीक्षक सुमन कांत झा, अवर निरीक्षक चंदन कुमार, सहायक अवर निरीक्षक दिनेश कुमार दास, और सिपाही प्रदीप कुमार पर गाली-गलौज करने और झूठे मामले में फंसाने के बदले धन की मांग का आरोप लगाया गया।

ऑडियो रिकॉर्डिंग की जांच के बाद, चारों अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया। जांच अधिकारी ने ऑडियो में पैसे के लेन-देन से संबंधित बातचीत की पुष्टि की। चारों अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत स्पष्टीकरण असंतोषजनक पाया गया। जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए, जिसके बाद चारों को निलंबित कर दिया गया। रजनीश कुमार सिंह ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अन्य प्राप्त शिकायतों की भी जांच जारी है, और सत्यता प्रमाणित होने पर भ्रष्टाचार में संलिप्त कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने भ्रष्ट अधिकारियों को सचेत करते हुए, निर्देश दिया कि सरकार द्वारा नशे के कारोबार पर रोक लगाने के प्रयासों का इस्तेमाल किसी भी सूरत में निर्दोष लोगों को फंसाने के लिए नहीं किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़े : सरकार ने अभ्यर्थियों की मांगे मानी, NCL और EWS का सर्टिफिकेट होगा मान्य

महीप राज की रिपोर्ट

Jhargram Bus Accident: लॉरी को ओवरटेक करते समय बड़ा हादसा, कोलकाता...

Jhargram Bus Accident: पश्चिम बंगाल के झारग्राम ग्रामीण क्षेत्र स्थित गजाशिमुल में खड़गपुर-चिचड़ा 49 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़-कटाव को लेकर अलर्ट, विजय कुमार...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़ और कटाव की संभावित स्थिति से निपटने के लिए जल संसाधन विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों...

Bihar Digital Fertilizer Sale: किसानों के लिए बड़ी खबर! अब ऐसे...

Bihar Digital Fertilizer Sale: बिहार सरकार के कृषि विभाग ने किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था को डिजिटल बनाने की दिशा में कदम...