सदर अस्पताल में करकट शेड गिरने से मची अफरा-तफरी

जहानाबाद : जहानाबाद में सदर अस्पताल के एसएनसीयू के समीप मरीजों के परिजनों के लिए बनाए करकट शेड अचानक गिर जाने से अफरा-तफरी मच गई। हालांकि गनीमत यह रही कि शेड के अंदर रह रहे मरीज के परिजन बाल-बाल बच गए। बताया जाता है कि एसएनसीयू वार्ड के समीप मरीज के परिजनों के लिए करकट नुमा शेड बनाया गया था। जहां दर्जनों मरीज के परिजन शेड के अंदर आराम फरमा रहे थे। इसी बीच शेड अचानक गिर गया और पास में खड़ी एम्बुलेंस पर जा अटकी।

इस घटना में एम्बुलेंस के शीशे टूट गए और शेड के अंदर रह रहे दर्जनों लोगों की जान बच गई। मरीज के परिजनों ने बताया कि वह अपने नवजात बच्चे की इलाज के लिए एसएनसीयू वार्ड में भर्ती करा रखी है और बाहर बने शेड में रह रहे थे। अचानक तेज आवाज के साथ करकट का बना शेड गिर गया। गनीमत रही की शेड के पास एम्बुलेंस खड़ी थी और उसी पर पूरा शेड जाकर अटक गई। हमलोग अपनी अपनी जान बचाकर बाहर निकले।

यह भी पढ़े : काको की बिटिया फरहा निशात बनेगी जज, बिहार न्यायिक सेवा की परीक्षा में हासिल की 32वीं रैंक

यह भी देखें :

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...