निजी अस्पताल में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, DM ने की 5 के मौत की पुष्टि

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर शहर के ब्रह्मपुरा स्थित एक निजी अस्पताल में गुरुवार अहले सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अस्पताल के आईसीयू में भीषण आग लग गई। घटना में पांच मरीजों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालकर दूसरे अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मौके पर जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी कैंप कर रहे हैं।

निजी हॉस्पिटल के ICU में सुबह करीब साढ़े 3 बजे अचानक आग लग गई

जानकारी के अनुसार, ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित निजी अस्पताल के आईसीयू में सुबह करीब साढ़े तीन बजे अचानक आग लग गई। आग लगते ही अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

Muz Aag 1 22Scope News

घटना के समय ICU में 13 से 15 मरीज भर्ती थे, हादसे में 3 मरीजों की मौत हुई है – DM सुब्रत कुमार सेन

मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि घटना के समय आईसीयू में 13 से 15 मरीज भर्ती थे। हादसे में तीन मरीजों की मौत हुई है। प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य पूरा कर लिया गया है और मामले की जांच के साथ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मौके पर एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा सहित प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद हैं।

Muz Aag 2 22Scope News

ICU में आग लगने के बाद वहां मौजूद स्टाफ मौके से भाग गया – मरीज के परिजन शशांक

वहीं अस्पताल में भर्ती एक मरीज के परिजन शशांक ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आईसीयू में आग लगने के बाद वहां मौजूद स्टाफ मौके से भाग गया। उनके अनुसार, घटना के समय आईसीयू में लगभग 20 से 25 मरीज भर्ती थे। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से कई मरीजों को बाहर निकाला गया।

Muz Aag 4 22Scope News

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं। हादसे के बाद अस्पताल परिसर में भारी भीड़ जुटी रही और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना ने एक बार फिर निजी अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Muz Aag 3 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : मोतिहारी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी, बक्सर दुकान में आग लगने के चलते 30 लाख की संपत्ति जलकर राख

संतोष कुमार की रिपोर्ट

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...