ताबड़तोड़ एक्शन में मोतिहारी पुलिस, पशु-पक्षियों के साथ कई तस्कर गिरफ्तार

मोतिहारी : मोतिहारी पुलिस शराबबंदी अभियान को सफल बनाने के लिए ताबड़तोड़ एक्शन कर रही है। अब पशुओं और पक्षियों की तस्करी पर भी लगाम लाने का बड़ा प्लान बनाया है। नेपाल में चल रहे गाड़ी में मेले में काफी संख्या में बिहार से पशु और पक्षियों को श्रद्धालुओं द्वारा ले जाया जा रहा है। जिसको लेकर मोतीहारी पुलिस प्रशासन ने बड़ी रणनीति बनाई है। हर स्थान को विशेष रूप से चेकिंग पोस्ट बनाकर उसको पकड़ रही है। महुअवा, कुंडवा चैनपुर, भेलाही, हरैया, आदापुर और हरपुरन के साथ-साथ दर्जनों पुलिस थानों और चेक प्वाइंट पर गश्ती बढ़ाने और पशु-पक्षियों को पकड़ने का अभियान चालू की है।

आपको बता दें कि अभियान को लेकर पुलिस ने 50 से 100 पशु चिड़िया और 10 से 15 पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। मोतिहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि पशुओं चिड़ियों की तस्करी पर पूर्णत: लगाम लगाने के लिए सभी थानों को एलर्ट कर दिया गया है। काफी संख्या में पशु-पक्षी के साथ तस्करों को भी पकड़ा जा रहा है। नेपाल में बड़े पैमाने पर पशु-पक्षियों की तस्करी करने वाले गैंग सक्रिय हैं। जिनको पकड़ने के लिए विशेष रणनीति बनाई गई है। वहीं नेपाल सीमा वाले इलाकों में सभी थानों को विशेष रूप से चौकस रहने के लिए बोला गया है।

यह भी पढ़े : जागते रहो…जागते रहो.. मोतिहारी पुलिस

यह भी देखें :

सोहराब आलम की रिपोर्ट

NPU VC Dinesh Kumar Singh: NPU कुलपति पर क्यों लगी अधिकारों...

NPU VC Dinesh Kumar Singh: राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह के वित्तीय और...

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...