खगड़िया पहुंचे तेजस्वी, कहा- शुद्ध रूप से गुंडागर्दी कर रही है केंद्र सरकार

खगड़िया : बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज यानी गुरुवार को खगड़िया पहुंचे, जहां अपने कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम के तहत पंचायत स्तर के कार्यकर्ताओं से उन्होंने सीधा संवाद किया। खगड़िया अतिथि गृह में तेजस्वी ने कहा कि उपचुनाव और आम चुनाव में फर्क होता है। इसलिए इस बार बिहार में किसी भी सूरत में अपनी सरकार बने। इसको लेकर हमलोग गांव-गांव जाकर 17 महीने की हमारी सरकार के द्वारा किए गए कार्यों से लोगों को अवगत कराएंगे।

तेजस्वी ने कहा कि 17 महीने में हमने पांच लाख लोगों को रोजगार देने का काम किया है। अगर हमारी सरकार बनेगी तो रोजगार का तांता लगेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जो यात्रा कर रहे हैं, वो खर्च कहा से कर रहे हैं सब को पता है। बिहार में जमीनी स्तर से अफसरशाही है। पंचायत की समस्या हो या ब्लॉक की समस्या हो हर जगह सिर्फ लूट ही लूट है।

यह भी देखें :

विपक्ष के नेता ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला और कटाक्ष करते हुए कहा कि आपलोगों को तो पता है कि खगड़िया जिले के परबत्ता की सीट किस प्रकार हमसे बेईमानी करके ली गई। इस बार खगड़िया की चारों सीटों पर हमारा कब्जा होगा। तेजस्वी यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के संभल जाने के दौरान आपने देखा न किस प्रकार से केंद्र में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को रेलवे स्टेशन पर रोका गया। केंद्र सरकार शुद्ध रूप से गुंडागर्दी कर रही है।

यह भी पढ़े : तेजस्वी ने CM नीतीश को लिखा खुला खत, BPSC छात्रों को लेकर कर दी बड़ी मांग

राजीव कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...