तेजस्वी ने CM नीतीश को लिखा खुला खत, BPSC छात्रों को लेकर कर दी बड़ी मांग

पटना : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) 70वीं परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों के बीच चल रहे संशय की स्थिति को देखते हुए बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने बड़ा कार्ड खेला है। दरअसल, तेजस्वी ने बिहार के युवाओं से जुड़ा हुआ मुद्दा उठाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बड़ी मांग करते हुए आंदोलन करने का भी इशारा कर दिया है। तेजस्वी ने मुख्यमंत्री को एक खुला पत्र लिखा है। इस पत्र के माध्यम से तेजस्वी ने बीपीएससी की 70वी संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के अभ्यर्थियों की समस्या में की चर्चा की है। साथ ही पत्र के माध्यम से अभ्यर्थियों की समस्या के समाधान को लेकर तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री से कुछ मांग भी की है और मुख्यमंत्री से अपील की गई कि अभ्यर्थियों की मांगों को जल्द से जल्द पूरा किए जाए।

तेजस्वी का खुला पत्र

तेजस्वी यादव ने खुला पत्र में लिखा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मैं बिहार लोक सेवा आयोग की 17वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा में अभ्यर्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए यह पत्र लिख रहा हूं। दरअसल, आयोग के सर्वर की खामी के कारण फॉर्म भरने की आखिरी तारीख से दो दिन पूर्व सरवर के ठीक से कार्य नहीं करने के कारण लाखों अभ्यर्थी फॉर्म भरने से वंचित रह गए थे जो कि उनके भविष्य और सतत परिश्रम के लिए एक आघात है। स्वयं अपनी ही सफलता के लिए आयोग द्वारा फॉर्म भरने में असमर्थ रहे अभ्यर्थियों को उल्टे अगंभीर ठहरा देना अफसरशाही के अहंकार और तानाशाही को प्रदर्शित करता है।

Tejashwi Letter 22Scope News

इसके अलावा अभ्यर्थियों और अभिभावकों को अभी तक यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि आयोग सामान्य कारण या नॉर्मलाइजेशन लागू करेगा या नहीं। फॉर्म भरवा लेने के बाद भी अभ्यर्थियों को अभी तक पूरी परीक्षा पद्धति की जानकारी नहीं है जो उनके लिए अन्यायपूर्ण है यहां यह उल्लेख करना आवश्यक है कि नॉर्मलाइजेशन की प्रणाली सदैव से असामान्य रूप से विवादित रही है। किसी अभ्यर्थी को अगर कठिन प्रश्न का उत्तर पता है तो उसके लिए वह प्रश्न सरल है किसी को किसी भी प्रश्न का सरल या कठिन होना भर्ती की तैयारी पर निर्भर करता है। आयोग की इच्छा या बुद्धिमत्ता पर नहीं।

यह भी देखें :

इसके अलावा परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाई जाने पर भी अफवाह फैली थी जिसके कारण अभ्यर्थी असमंजस में पड़ गए थे। इन सब को देखते हुए मैं समस्त अभ्यर्थियों के हित में आपके समक्ष निम्नलिखित मांगे रखता हूं। परीक्षा फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थियों को पांच अतिरिक्त दिन दिए जाएं ताकि आयोग की नाकामी अथवा सरवर की खामी के कारण जो अभ्यर्थी फॉर्म नहीं भर सके वह भर पाएं। दूसरा आयोग 70वीं बीएससी की प्रारंभिक परीक्षा की तिथि आगे बढ़े ताकि अभ्यर्थियों को पर्याप्त समय मिल सके। तीसरा नॉर्मलाइजेशन पर अपने नीति स्पष्ट की जाए उचित होगा कि नॉर्मलाइजेशन की विवादित और अन्यायपूर्ण प्रक्रिया से बचा जाए। चौथा हमारी मांग है कि परीक्षा एक दिन, एक शिफ्ट, एक पेपर, एक पैटर्न में बिना पेपर लीक के हो। आशा करता हूं कि आप इन मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करेंगे और अभ्यर्थियों की समस्याओं का समाधान करेंगे।

आंदोलन की धमकी

तेजस्वी यादव ने पत्र भेजने के बाद कहा है कि अगर सरकार ने अभ्यर्थियों की मांगों पर विचार नहीं किया तो हम आंदोलनकारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनकी लड़ाई लड़ेंगे। एनडीए सरकार छात्रों के भविष्य और सपनों के साथ खिलवाड़ बंद करें।

यह भी पढ़े : JDU के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा का तेजस्वी यादव पर तंज, कहा- उनसे क्या किजिएगा उम्मीद

International Yoga Day 2026: रांची में हजारों लोगों ने किया योग,...

International Yoga Day Ranchi: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर रविवार को रांची यूनिवर्सिटी के गोल्डन जुबली कन्वोकेशन हॉल में राज्य-स्तरीय योग दिवस...

NEET UG 2026 re-exam today: हजारीबाग के 9 परीक्षा केंद्रों के...

NEET UG 2026 re-exam today: ज़िला प्रशासन ने NEET (UG) 2026 परीक्षा को शांतिपूर्ण और बिना किसी गड़बड़ी के आयोजित करने के लिए सुरक्षा इंतज़ाम...

बोकारो क्लब में योग का उत्साह, BSL अधिकारियों ने मनाया 12वां...

बोकारो: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर, 21 जून को बोकारो क्लब में बोकारो स्टील प्लांट (BSL) की ओर से एक खास कार्यक्रम...