Family ने जताई थी हत्या की आशंका, पुलिस ने जब किया बरामद तो पता चला…

गया: गया के चंदौती थाना क्षेत्र से लापता युवक विजय चौधरी को 7 दिनों के भीतर झारखंड के हंटरगंज से बरामद कर लिया गया है। युवक ने अवैध संबंधों और कर्ज के दबाव में घर छोड़ने की साजिश रची थी। उसने अपनी बाइक और पहचान से जुड़े दस्तावेज खेत में छोड़ दिए थे ताकि हत्या का शक हो। परिजनों ने भी हत्या की आशंका जताई थी। साथ ही पुलिस पर भी आरोप लगाया था कि जिला पुलिस मामले को हलके में ले रही है।

परिजनों ने यह भी आरोप लगाया था कि पुलिस उनके आवेदन को हटा कर दूसरा आवेदन लिखवाया था। इसके अलावा यह भी कहना था कि जब लापता युवक की जानकारी लेने थाने जाते हैं तो वे भगा देते हैं। यही नहीं रिंकू देवी ने विजय के एक दोस्त पर अपहरण का शक भी जताया था। इस मामले में पीड़ित ने एसएसपी से भी गुहार लगाई थी।

गौरतलब है कि 26 नवंबर को चंदौती थाने में विजय चौधरी की पत्नी रिंकु देवी ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि उसका पति स्प्लेंडर बाइक लेकर निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नियाजीपुर पेट्रोल पंप के पास से अपाची बाइक, मोबाइल, जैकेट और हेलमेट बरामद किए थे। विजय चौधरी दाराचक गांव का रहने वाला है। वह पेशे से पेंटर है। चंदौती थाना ने 27 नवंबर को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई।

तकनीकी और आसूचना से हुआ बड़ा खुलासा

तकनीकी जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि युवक हंटरगंज (झारखंड) में है। गठित टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से उसे 7 दिनों में सकुशल बरामद कर लिया।

प्रेम-प्रसंग और कर्ज बना कारण

पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया कि वह एक महिला से अवैध संबंध के चलते डिप्रेशन में था। ऊपर से कर्ज का दबाव भी बढ़ रहा था। इसलिए उसने घर छोड़ने की योजना बनाई और हत्या का शक पैदा करने के लिए बाइक और दस्तावेज खेत में छोड़े। गया पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    सुपौल में Police and Public में हिंसक भिड़ंत, लोगों ने चलाये पत्थर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Family Family Family Family

Family

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...