पुलिस का खुलासा : प्रेमिका की शादी होने के बाद भी करना चाह रहा था ब्लैकमेल

गयाजी : बिहार के गया में बीते दिन एक युवक की हत्या की घटना सामने आई थी। इस हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। मामले में दो की गिरफ्तारी हुई है। वही, एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

युवक की हत्या मामले में पुलिस का खुलासा

बीते दिन वजीरगंज थाना के पुनावां गांव स्थित पहाड़ी के पास से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया था। मृतक की पहचान गया के बुनियादगंज थाना अंतर्गत हेड मानपुर के रहने वाले रोशन कुमार उर्फ रॉकेट के रूप में हुई थी। रोशन की हत्या उसे रस्सी से बांधकर मारपीट कर व गला घोंटकर की गई थी। अब इस मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में दो को गिरफ्तार किया है। वही, एक नाबालिक को निरुद्ध किया है। मृतक चार पहिया वाहन की ड्राइवरी का काम करता था।

Gaya Police 1 3 22Scope News

शादीशुदा हुई प्रेमिका को करना चाह रहा था ब्लैकमेल

घटना का कारण प्रेम-प्रसंग से जुड़ा पाया गया है। बताया जाता है कि एक युवती के साथ पूर्व से रोशन का प्रेम-प्रसंग था। उक्त युवती की शादी हो जाने के बाद भी रोशन के द्वारा पुराने फोटो-वीडियो दिखा कर शादीशुदा युवती पर संबंध बनाए रखने का दबाव बनाया जा रहा था। कई बार समझाने के बावजूद वह नहीं माना। इसके बाद उसकी हत्या की घटना को अंजाम दिया गया। हत्या के इस मामले में गिरफ्तार अभियुक्तों में सावन कुमार हेड मानपुर, शुभम कुमार अलीपुर दोनों बुनियादगंज थाना क्षेत्र निवासी शामिल है। वही, एक नाबालिग को इस मामले में निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने इस घटना में प्रयुक्त हुए चार पहिया वाहन की बरामदगी कर ली है।

ऐसे सामने आया था मामला

बीते चार जुलाई की सुबह को वजीरगंज थाना के पुनावां पहाड़ी के पीछे एक युवक का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के बाद वजीरगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया था। इस मामले में एफएसएल की टीम को भी जांच के लिए लगाया गया था। वहीं, इस घटना को लेकर मृतक के पिता के लिखित शिकायत पर वजीरगंज थाना में कांड संख्या 383/26 दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुट गई थी।

Gaya Police 2 3 22Scope News

पकड़ाए अभियुक्तों ने घटना में संलिप्तता स्वीकार किया है

पुलिस की विशेष टीम ने इस मामले में आसूचना संकलन और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई शुरू की और प्राथमिकी दर्ज होने के कई घंटे बाद ही कांड में शमिल अपराधियों तक पहुंच गई। दो को गिरफ्तार किया और एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया। पकड़ाए अभियुक्तों ने घटना में संलिप्तता स्वीकार किया है। पुलिस को बताया है, कि हमारे रिश्तेदार से जुड़ी एक युवती से रोशन का पूर्व से प्रेम-प्रसंग था। युवती की शादी हो जाने के बाद भी वह पुराने फोटो-वीडियो दिखाकर उस पर संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। काफी समझाने के बावजूद वह नहीं मान रहा था। मजबूर होकर सभी अभियुक्तो ने आपस में योजना बनाकर उसकी हत्या कर दी।

हत्या मामले में दो की हुई है गिरफ्तारी, एक को किया गया है निरुद्ध – SSP

इस संबंध में गया एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि हत्या मामले में दो की गिरफ्तारी की गई है। वही, एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने इस हत्याकांड का पूरी तौर पर खुलासा कर लिया है। पुलिस का कहना है कि अग्रतर कार्रवाई जारी है।

Gaya Police 5 22Scope News

यह भी पढ़े : पुलिस ने मोबाइल के साथ 4 साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Ranchi Bar Raid: रांची के 10 से ज्यादा बारों में देर...

Ranchi Bar Raid: राजधानी रांची में शनिवार देर रात पुलिस की गाड़ियों के सायरन कई इलाकों में सुनाई दिए। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश...

Jharkhand Crime: गड्ढे के विवाद में खूनी संघर्ष, भुजली से हमले...

 देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र के अंधारी गादर लाखजोड़ा गांव में गड्ढे को लेकर विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया। भुजली से हमले...

Bihar Teacher 7th Pay Commission: सातवें वेतनमान पर बड़ा अपडेट, कमेटी...

Bihar Teacher 7th Pay Commission, पटना: बिहार में शिक्षकों के सातवें वेतनमान को लेकर सरकार ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी...