पेड़ से लटका मिला प्रेमी जोड़ा का शव,युवक के परिजन ने जताई हत्या की आशंका,जांच में जुटी पुलिस

पेड़ से लटका मिला प्रेमी जोड़ा का शव,युवक के परिजन ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

समस्तीपुर : जिले के उजियारपुर थाना अंतर्गत मेहसारी पंचायत वार्ड 8 में एक प्रेमी जोड़ा का शव पेड़ से लटका मिला है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई।स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना उजियारपुर पुलिस को दिया। वही सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

DIARCH Group 22Scope News

मृतक के परिजनों ने बताया कल शाम से ही लापता था

घटना के संबंध में मृतक युवक के भाई का कहना है कि वह शाम में घर से निकला था, लेकिन लौटकर नहीं आया। हम लोगों ने काफी खोजबीन भी किया, सुबह ग्रामीणों के माध्यम से शव मिलने की सूचना मिली है। लड़के की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के केराई वार्ड 11 निवासी अक्षय सिंह के 18 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार के रूप में हुई । वही लड़की की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।घटना के संबंध में आशंका जताई जा रही है कि इनकी हत्या कही और की गई है और शव को पेड़ से लटका दिया गया।

घटना की सुचना पर पहुँची पुलिस जांच में जुटी

घटनास्थल पर पहुंची उजियारपुर थाने की पुलिस का बताना है कि ग्रामीणों के माध्यम से सूचना मिली है,उसके पास से एक मोबाईल बरामद की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़े :  तेज प्रताप का ‘हरा गमछा’ पर गुस्सा! बोले- 5 जयचंदों ने घर से निकाला, अब जनता ही मेरा घर है

आर के रोशन की रिपोर्ट

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...