कैमूर में खाद की किल्लत, किसानों के बीच धक्का-मुक्की, महिला का सिर फटा

कैमूर : कैमूर जिले के मोहनिया बिस्कोमान केंद्र की तस्वीर है जहां खाद की किल्लत ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। गुरुवार की देर रात से ही सैकड़ों की संख्या में खाद के लिए लाइन में लगे महिला व पुरुष किसानों के बीच धक्का-मुक्की के दौरान महिला का सिर फट गया इस दौरान आनंद थाना में स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए घायल महिला को मोहनिया के अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया जहां महिला का प्राथमिक उपचार हो सका।

सूचना पर पहुंची मोहनिया पुलिस द्वारा महिला व पुरुष पुलिस बल पदाधिकारी के साथ खाद वितरण के दौरान शुक्रवार की सुबह उपस्थित दिखे जहां बारी-बारी से किसानों के बीच खाद का वितरण कराया जा रहा है। किसान अरविंद कुमार राय ने बताया कि देर रात से ही हम लोग खाद के लिए लाइन में लगे हैं लेकिन अभी दोपहर हो गए हैं  खाद नहीं मिला। मोहनिया थाने में पदस्थापित एसआई प्रमोद कुमार ने कहा कि लाइन लगा हुआ है। सभी लोग बारी-बारी से अपना आधार कार्ड दिखाकर खाद ले रहे हैं। भीड़ की सूचना मिली थी, इसको लेकर हम लोग आए हैं।

यह भी पढ़े : PACS Election के रंजिश में दो पक्षों में जमकर मारपीट, चली गोली, छह लोग घायल

यह भी देखें :

देवब्रत तिवारी की रिपोर्ट

Jharia Rehabilitation: झरिया के अग्निप्रभावित इलाकों से कब होगा विस्थापन? PM...

Jharia Rehabilitation: प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर ने अपने दो दिवसीय धनबाद दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को धनबाद समाहरणालय सभागार में अधिकारियों के...

FJCCI Election 2026: कौन-कौन उतरा मैदान में? जानिए FJCCI चुनाव की...

FJCCI Election 2026: फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के सत्र 2026-27 के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के 8 खिलाड़ियों का...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के युवा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर राज्य का नाम रोशन करने की दिशा में एक...