खाद के लिए लाइन लगाने के सवाल पर किसान और सिपाही में भिड़ंत

कैमूर- भभुआ चैनपुर पथ के दतियांव मोड़ स्थित खाद गोदाम में खाद के लिए लाइन लगाने के सवाल पर पुलिस और किसान की भिड़ंत में एक सिपाही के घायल होने की खबर है.

भीड़त की खबर मिलते ही गस्ती दल ने मौके पर पहुंच तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही घायल सिपाही को इलाज के लिए सदर अस्पताल, भभुआ भेजा.

मौके पर मौजूद किसानों का कहना है कि खाद की किल्लत के कारण जैसे ही किसानों को यह मालूम हुआ कि खाद बांटा जा रहा है, सभी किसान एक साथ दुकान की ओर दौड़ पड़े.

भीड़ को देखते हुए लाइन लगाने की बात कही गई. लाइन लगाने के दरम्यान ही एक किसान और सिपाही आपस में भीड़ गए. जिसमें एक सिपाही घायल हो गया. इसके साथ ही कई किसानों को भी चोट आई है.

खाद गोदाम के मैनेजर रविकांत सिंह ने बताया कि खाद के अचनाक से भीड़ उमड़ गई और लाइन लगाने के सवाल पर सिपाही और किसानों में मारपीट हो गया. पुलिस कुछ किसानों को गिरफ्तार कर थाने ले गई है. बाद में पुलिस की देख-रेख में किसानों को लाइन में लगाकर शांति पूर्वक खाद वितरण किया जा रहा है.

जबकि घायल सिपाही लक्ष्मण सिंह का कहना है कि लाइन लगवा रहा था तभी तीन किसानों ने राइफल छीन लिया और मारपीट करने लगे. इसके साथ ही पटक कर सर पर ईट से मार कर घायल कर दिया. जिसके बाद गस्ती दल के द्वारा तीनो को पकड़ कर थाना लाया गया है. हम कार्रवाई की मांग करते है.

इस मामले में भभुआ थानाध्यक्ष रामानन्द मंडल का कहना है कि तीन लोगों को थाना लाया गया है और अभी पूछताछ की जा रही है.

नगड़ी थाना क्षेत्र में ओझा-गुणी के नाम पर सिपाही ने लूटी महिला की अस्मत

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...