Tejashwi Promises: हमारी सरकार बनेगी तो 200 यूनिट बिजली मुफ्त और 1500 रूपये…

पटना: Tejashwi Promises -बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक बार फिर अपनी कार्यरत संवाद यात्रा पर हैं। अपनी यात्रा के तीसरे दिन तेजस्वी यादव शुक्रवार को बेगूसराय में हैं। कार्यकर्ताओं से मुलाकात से पहले उन्होंने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत की। सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले वे जिलों में घूम कर अपने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं।

इस दौरान वे कार्यकर्ताओं और स्थानीय स्तर पर होने वाली चुनौतियों और समस्याओं की जानकारी ले रहे हैं। इसके साथ ही पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत बना कर आगामी विधानसभा चुनाव में बिहार में महागठबंधन की सरकार बनाना है। इस दौरान कार्यकर्ताओं को अपने 17 महीने के कार्यकाल में पांच लाख युवाओं को नौकरी, सरकारी नौकरी में आरक्षण की सीमा बढ़ा कर 75 प्रतिशत करने, जाति आधारित गणना इत्यादि काम को बता कर प्रोत्साहित और जागरूक करना है।

नीतीश सरकार सदन में नहीं बोल पा रहे

तेजस्वी यादव ने इस दौरान बिहार की नीतीश सरकार पर भी जम कर निशाना साधा और कहा कि बिहार में नीतीश सरकार का इक़बाल खत्म हो गया है। वे खुद सदन में बोल नहीं पा रहे हैं। हो सकता है बढती उम्र की वजह से या उन्हें रोका जा रहा हो। उनके कार्यकाल में बिहार में अपराध और भ्रष्टाचार दोनों बढ़ रहा है और राज्य में सरकार की स्थिति देख कर साफ पता चल रहा है कि सरकार नीतीश कुमार नहीं बल्कि अधिकारी चला रहे हैं।

Tejashwi Promises – बिहार को विशेष राज्य का दर्जा

इस दौरान तेजस्वी यादव ने एक बार फिर बिहार को विशेष राज्य के दर्जा की बात दुहराई। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के बल बूते केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बन गई। पहले नीतीश कुमार बिहार के लिए विशेष राज्य के दर्जे की मांग करते थे लेकिन अब वे चुप हो गए हैं। केंद्र की सरकार में नीतीश कुमार जिस मजबूती से हैं ऐसे में वे जब चाहें बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलवा सकते हैं।

Tejashwi Promises – 200 यूनिट मुफ्त बिजली के साथ सामाजिक सुरक्षा पेंशन में होगी बढ़ोतरी

बेगूसराय सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने अपने 17 महीने के कार्यकाल में किये काम को गिनाया और कहा कि हमारी सरकार में ही हमने पांच लाख युवाओं को नौकरी दी। नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिलवाया। इसके साथ ही कई विभागों में रिक्तियां भरने की प्रक्रिया शुरू करवाई थी जो हमारे सरकार से हटने के बाद ठंडे बस्ते में चला गया। इस दौरान तेजस्वी ने एक बार फिर महागठबंधन की सरकार बनने पर दो सौ यूनिट बिजली मुफ्त देने की बात दुहराते हुए कहा कि हम सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि भी चार सौ रूपये से बढ़ा कर 1500 रूपये करेंगे।

जनता की गाढ़ी कमाई लूटेंगे अधिकारी

तेजस्वी ने इस दौरान सीएम नीतीश की यात्रा पर भी सवाल खड़ा किया और कहा कि उनकी यात्रा में 225 करोड़ रूपये खर्च होंगे। यह रूपये जनता की गाढ़ी कमाई है और नीतीश कुमार की यात्रा के नाम पर अधिकारी लूटेंगे। यात्रा के नाम पर अधिकारियों की जेब तो भर जाएगी लेकिन जनता को कुछ नहीं मिलेगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   UGC छात्रों के लिए ला रही है नई गाइडलाइन, अब छात्र वर्ष में 2 बार

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...