Siwan में शराब और हथियार के साथ 4 गिरफ्तार

सिवान: सिवान के नगर थाना की पुलिस ने बीती रात वाहन जांच के दौरान चार युवक को हथियार और शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी युवकों को रेलवे स्टेशन के समीप जांच के दौरान गिरफ्तार किया। युवकों के पास से एक देशी कट्टा, जिंदा कारतूस और चार बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया है। मामले में नगर थाना के इंस्पेक्टर राजू कुमार ने बताया कि अवैध गतिविधियों और अपराध पर रोकथाम को लेकर बीती रात रेलवे स्टेशन के समीप सघन वाहन जांच की गई।

इस दौरान रेलवे स्टेशन के समीप चार युवकों को संदिग्ध स्थिति में देख जब उनकी जांच की गई तो उनके पास से शराब और हथियार बरामद किया गया। पुलिस ने सभी युवकों को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ के लिए थाना ले आई। फ़िलहाल पुलिस यह जानने की कोशिश की कि युवकों के पास हथियार और शराब कहां से आया या वे किसी घटना को अंजाम देने की फ़िराक में थे। पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    DM के जनता दरबार में ऑन स्पॉट मामलों का निष्पादन

सिवान से रवि कुमार की रिपोर्ट

Siwan Siwan

Siwan

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन में देवघर पहुंचे मनोज...

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन के पवित्र महीने में बाबा बैद्यनाथ का दर्शन करने भाजपा सांसद, भोजपुरी अभिनेता एवं गायक मनोज तिवारी...

BSL PM Internship 2026: बोकारो स्टील प्लांट में Internship का सुनहरा...

BSL PM Internship 2026, बोकारो: बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) की ओर से प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) के तीसरे चरण के तहत युवाओं के लिए...

Kishanganj Ganja Smuggling: असम से दरभंगा जा रहा था 80 किलो...

Kishanganj Ganja Smuggling: बिहार के किशनगंज जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोचाधामन थाना क्षेत्र के...